Meen Tarot Rashifal 24 February 2026: मीन राशि वाले सभी कार्यों में पाएंगे सफलता, दूसरों के व्यवहार से हो सकती है परेशानी

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 24 February 2026: संतान की नौकरी लगने की खुशी सबको उत्साहित कर सकती है. सभी चीजों के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करेंगे.  आमदनी की बचत के साथ ही कुछ पैसा किसी समाज सेवा संस्थान को दान दे सकते हैं.

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:24 AM IST

मीन (Pisces):-
Cards:- Six of wands

किसी रिश्ते या स्थिति में काफी मुश्किलें सहन करना पड़ी है. इस समय स्थितियों में परिवर्तन नजर आ सकता है. जिसके चलते कार्य के सफल होने की उम्मीद बढ़ती नजर आ रही है. कार्य को धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ाने की कोशिश करना चाहिए. किसी अधिकारी की लापरवाही से कार्य में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. जिसके कारण कार्य पूरा होने में विलंब की स्थिति बन सकती है. इस समय सामने वाला अपनी गलती को समझने के लिए तैयार नहीं हैं. किसी की गलती के चलते सफलता को प्रभावित न होने दें. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से चीजों में संतुलन लाने का प्रयास करें. मुश्किल परिस्थिति में मिली  जीत से आत्मविश्वास पहले से ज्यादा बढ़ता सकता है. जीत का जश्न परिजनों, मित्रों और सहकर्मियों के साथ मन सकते है. विदेश यात्रा की तैयारी करेंगे. काफी इंतजार के बाद परिवार में खुशियों का वातावरण दिखाई दे रहा है.  संतान की नौकरी लगने की खुशी सबको उत्साहित कर सकती है. सभी चीजों के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करेंगे.  आमदनी की बचत के साथ ही कुछ पैसा किसी समाज सेवा संस्थान को दान दे सकते हैं. विदेश यात्रा के योग बन सकते है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: किसी कारणवश गले में सूजन आ सकती है.  जिसके चलते खानपान मुश्किल हो सकता हैं. बाहर के खानपान से परहेज करेंगे. 

आर्थिक स्थिति: रुका हुआ वेतन मिलने से मन की चिंता कुछ कम हो सकती हैं.  अपने पैसों का निवेश सही जगह पर करने का विचार बना रहे हैं. 

रिश्ते: प्रिय से एक अच्छी मुलाकात हो सकती है. लंबे समय बाद दोनों अच्छा वक्त साथ में व्यतीत कर पाए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement