मीन (Pisces):-
Cards:- Three of cups
कुछ नए लोगों के साथ मित्रता पुरानी यादों को ताजा कर सकती हैं.परिवार में किसी का विवाह या संतान प्राप्ति की खुशी में मित्रों के साथ जश्न मना सकते हैं.काफी समय बाद पुराने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.कोई नए व्यवसाय की योजना पर भी बात कर सकते हैं.कुछ समय से परिस्थितियां आपके प्रतिकूल चल रही हैं.इससे कार्यों में विलंब और मनचाही सफलता प्राप्त करने में दिक्कत हो सकती हैं.कुछ नए बदलाव जीवन को प्रभावित कर सकते हैं.
ये समय आगे बढ़कर कुछ चीजों में परिवर्तन लाने का हैं.हो सकता हैं, कि किसी नए व्यक्ति से मुलाकात जल्द ही हो.ये मुलाकात आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल सकती हैं. संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद समझौते पर आकर सिमट सकता है.बड़े बुजुर्ग लोगों की सलाह से सभी लोग इस समझौते को सहर्ष स्वीकार कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं. दोनों लंबे समय से इस व्यवसाय के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे थे.
स्वास्थ्य: कार्य का तनाव और बढ़ता वजन मानसिक स्वास्थ्य को बिगड़ रहा हैं.कुछ समय सभी कार्यों से दूर होकर खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
आर्थिक स्थिति: लंबे धन निवेश से अच्छा प्रतिफल मिल सकता हैं.अपने खर्चों को सीमित करें.
रिश्ते:प्रिय का किसी बात को छुपाना अखर सकता हैं.सामने वाला अभी कोई बात नहीं बता रहा हैं.
दिशा भटनागर