Meen Tarot Rashifal 20 February 2026: मीन राशि वालों को मिलेगा मान सम्मान, सेहत का रखें खास ख्याल

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 20 February 2026: व्यर्थ के विवादों में ना पड़े स्वास्थ्य प्रति लापरवाही ना करें.  जल्दबाजी और लापरवाही चीजों को खराब कर सकती है.  कार्यों को समय पर पूरा करें.  संतान की शिक्षा को लेकर बनी हुई चिंता धीरे-धीरे कम होती नजर आ सकती है.

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:24 AM IST

मीन (Pisces):-
Cards:- Ten of pentacles 

सांसारिक मोह माया से दूर आध्यात्मिक की तरफ बढ़ते कदम मन में शांति और सुकून का एहसास कर सकते हैं कार्य की अधिकता ,मानसिक तनाव और परिस्थितियों की प्रतिकूलता मन में बेचैनी बन सकती है. जिसके चलते कुछ समय कार्य से अवकाश लेकर किसी शांत स्थान पर जा सकते हैं. परिवार के बड़े बुजुर्ग पुश्तैनी व्यवसाय की बागडोर आपको सौंप सकते हैं. किसी एक स्थिति के अंत के बाद दूसरी स्थिति की शुरुआत कुछ नए बदलाव लेकर आएगी.  यह बदलाव जीवन में काफी परिवर्तन ला सकते हैं. दूसरों पर निर्भरता कम करें. आर्थिक स्थिति से संबंधित जानकारियों को सजा ना करें.  व्यर्थ के विवादों में ना पड़े स्वास्थ्य प्रति लापरवाही ना करें.  जल्दबाजी और लापरवाही चीजों को खराब कर सकती है.  कार्यों को समय पर पूरा करें.  संतान की शिक्षा को लेकर बनी हुई चिंता धीरे-धीरे कम होती नजर आ सकती है.  सामने वाला अपने सभी कार्यों को कुशलता पूर्वक पूरा कर सकता है.  

Advertisement

स्वास्थ्य: किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है.  एक लंबे समय बाद खुद को पूर्णता स्वस्थ महसूस कर सकते हैं.  

आर्थिक स्थिति: नए मकान को लेने की बात कर सकते हैं.  परिवार को आर्थिक सहयोग देंगे.  

रिश्ते: जो लोग आपके साथ ज्यादा अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं. उनके साथ अपने रिश्ते सीमित रखें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement