Meen Tarot Rashifal 9 April 2026: नए अवसर मिलेंगे,नकारात्मकता से दूर रहें

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 9 April 2026: दूसरों के जीवन में क्या चल रहा है.इस बात को सोचना आपका काम नही है. विचारों को नकारात्मकता और दुविधा से दूर रखें.दूसरों की होड़ खर्चों में ना करे.

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:24 AM IST

मीन(Pisces):-
Cards:- Nine of swords

पुरानी बातों को लेकर न बैठे.अतीत से आगे बढ़कर रिश्ते सुधारने का प्रयास करें.सामने वाले को उसकी गलती के लिए क्षमा करें.कुछ बातों को लेकर  सोच में बदलाव लाएं.स्वयं को जरूरत से ज्यादा महत्व देने की आदत कई बार लोगों के लिए मजाक का पात्र बना सकती है.इस आदत में परिवर्तन लाएं.इस समय किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचते रहना और बाद के परिणामों को सोचकर खुद को परेशानी में डालने की आदत को बदलिए.कार्य क्षेत्र में कुछ खास बदलाव आते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

कुछ नई तकनीकों के साथ बेहतर वातावरण बनाने का प्रयास किया जा सकता हैं.इस समय आए हुए बदलावों को स्वीकार करें.हालांकि खुद को इन बदलावों के अनुकूल करने में थोड़ा समय लग सकता हैं.आने वाले बदलावों से घबराकर कार्य को प्रभावित ना होने दें.परिवार में किसी के विवाह के संबंध में चल रही तलाश पूरी होगी.दूसरों के जीवन में क्या चल रहा है.इस बात को सोचना आपका काम नही है. विचारों को नकारात्मकता और दुविधा से दूर रखें.

स्वास्थ्य: अत्यधिक सोच के चलते तनाव और सिर दर्द बड़ी मुश्किल बना हुआ है. उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कीजिए.


आर्थिक स्थिति: आ रहे कुछ नए अवसर अच्छा लाभ पहुंचा सकते है.दूसरों की होड़ खर्चों में ना करे.

रिश्ते :प्रिय का सरल स्वभाव सभी लोगों का प्रिय है.जिसके चलते आसानी से सामने वाला सभी रिश्तों में मधुरता ला सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement