मीन
टेन ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन फाइनेंसियल मामलों में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने में सहायक है. लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. महत्वपूर्ण लोगों से नजदीकी बनाए रखने की कोशिश होगी. विभिन्न अवरोधों को प्रतिभा और कौशल से दूर करेंगे. जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. जरूरी शुरूआत कर सकते हैं. रुका पैसा मिलने की संभावना है.
कारोबार में प्रभावपूर्ण परिणाम बनाए रखेंगे.योजनानुरूप प्रदर्शन करेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. प्रतियोगिता का भाव बनाए रखेंगे. विभिन्न मोर्चां पर अनुकूलता रहेगी. सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यक्तिगत संबंधों की स्थिति बेहतर बनेगी. चर्चा में स्पष्टता रखेंगे. नजरिया बड़ा बनाए रखेंगे. कानून का पालन करेंगे.
स्वास्थ्य: शारीरिक प्रदर्शन संतुलित बना रहेगा. असहजताएं स्वतः दूर होंगी. स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा.
आर्थिक स्थिति: उपलब्धियों को बनाए रखेंगे. पेशेवर मामलों पर फोकस बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक कार्य बेहतर बने रहेंगे.
रिश्ते: शुभ संदेशे प्राप्त होंगे. आपसी विश्वास से निजी मामले पक्ष में बनेंगे. करीबियों में समय बिताएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा