मीन - समय की चाल मिश्रित बनी हुई है. श्रमशील प्रयासों से उचित जगह बनाए रखें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. लेनदेन पर ध्यान दें. कला कौशल के कार्योंं में गति बढ़ाएंगे. पेशेवर मामले संवार पाएंगे. सीख सलाह पर ध्यान देंगे. खर्च की अधिकता बनी रह सकती है. जिद में न आएं. अफवाह से बचें. सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ेंगे. विविध प्रयासों में सहजता बनाए रखेंगे. नौकरीपेशा अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रहेंगे. कामकाज में सक्रियता लाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दबाव की स्थिति रह सकती है. लाभ सामान्य रहेगा. अनुभवियों की बात सुनें. समय पर कार्य करें. व्यवस्था पर भरोसा रखें. जिद में न आएं. सेवाक्षेत्र में अधिक प्रभावी रहेंगे.
धन संपत्ति- लोन प्रकरणों में सक्रियता आएगी. कार्यविस्तार की सोच बनी रहेगी. व्यवस्था पर फोकस बनाए रखेंगे. योजना के अनुरूप आगे बढ़ेंगे. निवेश पर बढ़ा हुआ रहेगा. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं.
प्रेम मैत्री- परिजनों की बातों को अनदेखा न करें. सबका सम्मान करें. प्रियजन की बातों पर ध्यान दें. मन के मामलों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें. वादविवाद में नहीं पड़ें. विनम्रता बढ़ाएं. निजी संबंध सामान्य रहेंगे. संकोच बढ़ेगा. मन के मामले सहज रहेंगे. रिश्ते रुटीन बनेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- स्वयं पर ध्यान दें. खानपान में सात्विकता बनाए रखें. व्यवस्था संवार पाएगी. चर्चा में सजग बने रहें. स्वास्थ्य असहज रह सकता है.
शुभ रंग : स्वर्णिम
शुभ अंक : 2 3 7 और 9
आज का उपाय : देवों के देव महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. निरंतरता बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा