मीन - हर क्षेत्र में अपेक्षित स्थिति बनी रहेगी. लाभ और प्रभाव में वृद्धि से उत्साहित रहेंगे. करियर कारोबार की स्थित सकारात्मक रहेगी. आिर्र्थक मामलों में सहज रहेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. कार्यगति नियमित रहेगी. प्रयासों में रुटीन रखेंगे. अनुशासन पर जोर देंगे. व्यावसायिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रचनात्मक मामलों में उछाल आएगा. सहजता से कार्य करेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. पद प्रतिष्ठा संवार पाएगी. लंबित योजनाओं में सक्रियता आएगी. महत्व के कार्योंं से जुड़ेंगे. संकोच दूर होगा.
नौकरी व्यवसाय- कार्यव्यापार उचित दिशा में बने रहेगा. हितलाभ संवार पाएगा. सफलता का स्तर बढ़ा रहेगा. योजनाओं के क्रियान्वयन में सफल होंगे. नवाचार पर जोर रखेंगे. तेजी से कार्य करेंगे. उचित जगह बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति-- धनधान्य बढ़त पर रहेगा. पेशेवरों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. वित्तीय अवसरों को भुनाएंगे. संपत्ति के मामले पक्ष में रहेंगे. पूंजी व व्यवसाय बढ़ेगा. आर्थिक परिणाम साधने में आगे रहेंगे. भव्यता पर जोर होगा.
प्रेम मैत्री- आपसी सहयोग और विश्वास बढ़ेगा. रक्त संबंध प्रगाढ होंगे. प्रियजनों के संग सुख से रहेंगे. संबंध मधुर बने रहेंगे. वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. संवेदनशीलता रखेंगे. अपनों की प्रसन्नता बढ़ाएंगे. आनंद का वातावरण रहेगा. दोस्तों से भेंट होगी. स्वजनों का ख्याल रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- आधुनिकता पर बल रहेगा. करीबियों का साथ पाएंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन के मामलों में उत्साह दिखाएंगे.
शुभ रंग : क्रीम कलर
शुभ अंक : 3, 6, 8 और 9
आज का उपाय : शत्रुओं का नाश करने वाली देवी मां दुर्गा की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. विनम्रता बढ़ाएं.
आज का उपाय :
शुभ अंक : 3, 6, 8 और 9
शुभ रंग : क्रीम कलर
अरुणेश कुमार शर्मा