मीन - भाग्य की चाल बेहतर बनी रहेगी. परिजन व करीबी साथ समर्थन बनाए रखेंगे. अपनों से किया वादा हर हाल निभाएंगे. संपर्क संवाद बढ़़ाएंगे. विनम्र व्यवहार बनाए रखेंगे. आस्था को बल मिलेगा. आत्मविश्वास और उत्साह बनाए रखेंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. योजनागत विषयों पर जोर देंगे. लोगों से तालमेल बढ़ेगा. मित्रों और सहकर्मियों का साथ पाएंगे. वरिष्ठों से भेंट होगी. प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. लेनदेन में सहजता बढ़ाएंगे. यात्रा की संभावना बढ़ेगी. आर्थिक वाणिज्यिक लाभ संवरेगा.
नौकरी व्यवसाय- तेजी से काम लेंगे. पेशेवर लाभ और विस्तार को बल मिलेगा. सबको साथ लेकर चलेंगे. प्रबंधकीय मामले गति लेंगे. व्यापार व्यवसाय बेहतर रहेंगे. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे.
धन संपत्ति- चर्चा संवाद में बेहतर बने रहेंगे. आर्थिक विषयों में सक्रियता बढ़ाएंगे. लक्ष्य तेजी से पूरे होंगे. उल्लेखनीय प्रदर्शन बनाए रखेंगे. प्रबंधन पर जोर देंगे. नीति नियम रखेंगे. योजनाएं संवरेंगी.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक संबंधों में मिठास बढ़ेगी. घर में अनुकूलन बना रहेगा. प्रिय की खुशी को बनाए रखेंगे. मन के मामलों में सफलता मिलेगी. प्रभावी ढंग से बात रखेंगे. भरोसा जीतेंगे. सकारात्मकता बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में विश्वास और आस्था बढ़ेगी. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. रिश्तों को बेहतर बनाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. खानपान संवरेगा. तेजी से कार्य करेंगे. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. कामकाज में अनुकूलता बढ़ेगी. सुख बढ़ेगा.
शुभ अंक : 2 3 और 9
शुभ रंग : स्वर्णिम
आज का उपाय : नीलकंठेश्वर महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. जनकार्य करें. धर्मकार्य बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा