मीन - भाग्यगत योजनाओं को गति मिलेगी. कारोबारी पक्ष अनुकूल रहेगा. लंबित विषयों में सक्रियता आएगी. अवरोधा दूर होंगे. घर परिवार में शुभता का संचार रहेगा. पेशेवरों से मित्रता घनिष्ठ होगी. दीर्घकालिक योजनाओं को बनाए रखेंगे. बड़प्पन बढ़ा हुआ रहेगा. सूझबूझ व लगन से कार्य करेंगे. आर्थिक लाभ बढ़त पर रहेगा. निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा. भावनात्मक पक्ष सहज बना रहेगा. संबंधों का निभाएंगे. भावुकता में निर्णय नहीं लें.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उत्साह से काम लेंगे. स्मार्ट वर्किंग पर जोर बढ़ाएंगे. कारोबारी उत्साह दिखाएंगे. व्यवस्था और प्रबंधन संवारेंगे. विभिन्न योजनाएं गति लेंगी. अधिकारियों की बात पर फोकस बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- वित्तीय परिणाम संवरेंगे. विविध विषयों में बेहतर बने रहेंगे. लाभ अपेक्षा से अच्छा रहेगा. प्रतिभा से परिणाम संवारेंगे. प्रतिस्पर्धा पर बल रहेगा. आवश्यक खरीदी कर सकते हैं. सफलता प्रतिशत बढ़त पर रहेगा.
प्रेम मैत्री- प्रेम स्नेह के प्रदर्शन से सबको प्रसन्न रखेंगे. घर परिवार में संतुलन रहेगा. रिश्तों में शुभता का संचार रहेगा. अपनों के सुख को बढ़ाएंगे. परिजनों से करीबी बनाए रखेंगे. विनम्रता से काम लेंगे. बड़ों की बात ध्यान से सुनें. जिम्मेदारों से भेंट होगीं. सभी का सम्मान रखेंगे. निजी मामलों में धैर्य बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- आत्म अंकुश बनाए रखेंगे. व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा. घर परिवार पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मनोबल ऊंचा रहेगा.
शुभ रंग : भगवा
शुभ अंक : 2, 3, 6 और 9
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की सपरिवार पूजा वंदना करें. रुद्राभिषेक करें. ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. धर्मस्थल जाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा