आज 5 अप्रैल 2026 मीन राशिफल: परिजन सहयोगी होंगे, उचित अवसर की प्रतीक्षा करें

Aaj ka Meen Rashifal 5 April 2026, Pisces Horoscope Today: वाणी व्यवहार मधुर बनाए रखें. संकल्प पूरा करें. खानपान में सात्विक रहें. विनम्रता से काम लें. जिद त्यागें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:34 AM IST

मीन - समय मिश्रित प्रभाव का बन पड़ा है. महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बरतेंगे. करियर व्यापार में सूझबूझ बढ़ाएंगे. अपरिचितों की बातों में न आएंगे. बहकावे से बचें. जल्दबाजी में चर्चा समझौते न करें. भार उठाने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नवीन प्रयासो में सहजता दिखाएंगे. आकस्मिक स्थिति का सामना कर सकते हैं. जोखिमपूर्ण कार्योंं से बचेंगे. मितभाषी रहें. अपरिचितों से दूरी रखें. सामान्य बातों व सीखों को अनदेखा न करें. सूझबूझ और सजगता से कार्य संवारें.

Advertisement

नौकरी व्यवसाय- कामकाज में सीख सलाह से चलें. लापरवाही व ढिलाई न बरतें. स्मार्ट वर्किंग की नीति रखें. पेशेवरता व निरंतरता बढ़ाएं. जिम्मेदार व्यवहार बनाए रखें. जोखिम से बचें. प्रलोभन में न आएं.

धन संपत्ति- आर्थिक संग्रह पर ध्यान देंगे. व्यवस्था बनाए रहेंगे. निजी खर्च बढ़ सकता है. लाभ प्रतिशत साधारण रहेगा. परिस्थितियां मिश्रित बनी रहेंगी. प्रलोभन व अन्य के प्रभाव में आने से बचेंं. बजट के अनुसार चलें.

प्रेम मैत्री- लोगों से संबंध सुधारें. रिश्तों में सहजता की कोशिश बढ़ाएं. बड़ों का सम्मान करें. जरूरी सूचनाएं प्राप्त हांगी. गरिमा गोपनीयता पर जोर दें. रिश्तों में सहजता बनाए रखें. मन की बात स्पष्टता से कहें. संबंधों में सामंजस्य बढ़ाएं. परिजन सहयोगी होंगे. उचित अवसर की प्रतीक्षा करें.
 
स्वास्थ्य मनोबल- वाणी व्यवहार मधुर बनाए रखें. संकल्प पूरा करें. खानपान में सात्विक रहें. विनम्रता से काम लें. जिद त्यागें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

Advertisement

शुभ रंग : स्वर्णिम
शुभ अंक : 1, 3, 6 और 9

आज का उपाय : भगवान भास्कर सूर्यदेव की पूजा वंदना करें. मेवे मिश्री का प्रसाद बांटें. आदरस्नेह एवं सहयोग की भावना रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement