Pisces/Meen rashi, Aaj Ka Rashifal- मेहनत पर भरोसा बनाए रखेंगे. सूझबूझ और लगन से आगे बढ़ेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. नौकरी में बेहतर बने रहेंगे. उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रहेंगे. लेन देन में सावधानी बढ़ाएंगे. निवेश पर नियंत्रण रखेंगे. बहकावे में नहीं आएंगे. क्षमाशीलता पर बल देंगे. विनम्रता बनाए रहेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अधिक अच्छा करेंगे. बजट से चलेगे. पेशेवर प्रयास फलेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. आज्ञा अनुपालन बनाए रखेंगे.
धन लाभ - कार्य व्यापार में स्पष्टता बनाए रखेंगे. समकक्षों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. पेशेवर संबंधों में तालमेल रहेगा. व्यवस्था मजबूत बनाए रखेंगे. योजनानुसार कार्य करेंगे. तथ्यों पर जोर देंगे. ठगों एवं उधारी से बचें. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. इच्छित जगह बनाए रखने में सफल रहेंगे. नियम पालन बनाए रखेंगे. लोभ प्रलोभन से बचेंगे. चर्चा संवाद में शामिल होंगे. सजगता से आगे बढ़ते रहेंगे. तैयारी से आगे बढ़ें.
प्रेम मैत्री- मन के विषय सहज रहेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों में बेहतर धैर्य रखेंगे. सबके प्रति आदर सम्मान का भाव बढ़ेगा. परिवार में सहजता बढ़ाएंगे. अपनों की बातों सजग रहेंगे. संतुलन बढ़ाएंगे. संबंधों में स्पष्टता लाएंगे. अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें. जरूरी सूचना संभव है.
स्वास्थ्य मनोबल- तार्किकता व निरंतरता बनाए रखें. स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें. संकेतों के प्रति संवेदनशील रहें. ध्यान प्राणायाम करें. रुटीन संवारें. मनोबल उत्साह बनाए रखेंगे.
शुभ अंक : 3 6 7 8
शुभ रंग : आंवला समान
आज का उपाय : महावीर हनुमानजी की वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. नियम रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा