नंबर 1- 29 अप्रैल 2026 का मूलांक 2 और भाग्यांक 7 है. अंक 1 के लिए आज का दिन वांछित कार्यों को गति देने वाला है. ऊर्जा उत्साह से लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. लाभ एवं सम्मान में वृद्धि होगी. वार्ताओं में सक्रिय रहेंगे. सफलता प्रतिशत संवरेगा. सलाह से आगे बढ़ेंगे. नियम पालन बनाए रखेंगे. निजी मामलों में सहज रहेंगे. सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे. सूर्य के अंक 1 के व्यक्ति हर काम समय पर करना पसंद करते हैं. औरों की सरप्राइज से अधिक प्रभावित नहीं होते हैं. आज इन्हे उमंग उत्साह से काम लेना है. सक्रियता बनाए रखना है. कार्यव्यवस्था पर नियंत्रण बढ़ेगा. आलस्य न दिखाएं. लापरवाही न करें.
मनी मुद्रा- आर्थिक गतिविधियों में इच्छित स्थिति रहेगी. लाभ प्रभाव बेहतर बने रहेंगे. सजगता से काम लेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में कार्यगति बढ़ाएंगे. साथियों पर भरोसा रखेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. पेशेवरता बनाए रहेंगे. समकक्षों का साथ पाएंगे. प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. सहकारिता को बल मिलेगा.
पर्सनल लाइफ- परिवार के लोगों से भेंट होगी. करीबियों की सुनेंगे. आनंद के क्षण निर्मित होंगे. महत्वपूर्ण विषयों में रुचि रहेगी. परिवार के साथ सुख सौख्य साझा करेंगे. स्वजनों से भेंट होगी. संबंध संवार पर होंगे. मन की बात कहेंगे. उत्सव आयोजन में शामिल होंगे. रिश्तों में शुभता बढ़ेगी.
हेल्थ एंड लिविंग- वाणी व्यवहार पर नियंत्रण रखेंगे. शैली प्रभावी रहेगी. रहन सहन भव्य होगा. बड़प्पन से काम लेंगे. उत्साह मनोबल बढ़त पर रहेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे.
फेवरेट नंबर- 1, 2, 3, 4, 5, 7 और 9
फेवरेट कलर- पिस्ता कलर
एलर्ट्स- हड़बड़ी व आक्रोश में न आएं. मेलजोल बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा