नंबर 4- 28 अप्रैल 2026 का मूलांक 1 और भाग्यांक 6 है. अंक 4 के लिए आज का दिन श्रेष्ठ गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला है. लाभ पर फोकस बनाए रखेंगे. आर्थिक परिणामों से उत्साहित रहेंगे. अनुभवियों की सीख सलाह का सम्मान करेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. विविध प्रयास सफल होंगे. लाभ विस्तार पर जोर रखेंगे. उद्योग व्यापार के कार्य बनेंगे. अनुशासन अनुपालन पर जोर रहेगा. राहु के अंक 4 के व्यक्तियों की सूझबूझ और रणनीति को जान पाना कठिन होता है. हर स्थिति में गोपनीयता बनाकर रखते हैं. त्वरित निर्णय लेते हैं. आज इन्हें इच्छित अवसर प्राप्त होंगे. रुटीन बनाए रखेंगे. तथ्यों की अनेदखी नहीं करेंगे. परिवार में आनंद बना रहेगा.
मनी मुद्रा- करियर व्यापार में उछाल आएगा. साहस पराक्रम से कार्य करेंगे. जिम्मेदारियों का पालन करेंगे. योजनाओं के अनुरूप गति रखेंगे. प्रबंधन को संवारेंगे. पेशेवर मामलों पर ध्यान देंगे. बड़ों से बनाकर चलेंगे. सक्रियता रहेगी. सजगता बनाए रखेंगे. सहज प्रदर्शन संवार पाएगा. लाभ बढ़त पर बनाए रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- करीबियों से सहयोग पाएंगे. निजी मामलों में शुभता बढ़ेगी. प्रियजनों के साथ सहजता बढ़ेगी. बड़ों का सम्मान करेंगे. जरूरी बात कहेंगे. वार्ता में सफल होंगे. करीबियों का साथ रहेगा. रिश्तों में बनाकर चलेंगे. भावनाओं का सम्मान रखेंगे. स्वजनों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा.
हेल्थ एंड लिविंग- सहकर्मी सहायक होंगे. तार्किकता बढ़ाएंगे. संवेदनशील बने रहें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. संसाधनों पर बल देंगे. खानपान अच्छा रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1, 2, 4, 5, 6, 7 और 9
फेवरेट कलर- भूरा
एलर्ट्स- बैर विरोध से बचें. दिनचर्या संतुलित रखें. फोकस संवारें.
अरुणेश कुमार शर्मा