नंबर 9
27 मार्च 2026 का मूलांक 9 और भाग्यांक 4 है. अंक 9 के लिए आज का दिन सुख में वृद्धि बनाए रखने वाला है. कामकाज सामान्य रहेगा. निजी मामलों में सकारात्मकता बढ़ाएंगे. करियर कारोबार में मध्यम स्थिति बनी रहेगी. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. प्रियजनों से तालमेल बढ़ेगा. आर्थिक प्रयास मिलेजुले रहेंगे. कार्यव्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति साहस से परिणाम बदलने की क्षमता रखने वाले होते हैं.
सबसे संपर्क बनाकर रखते हैं. आज इन्हें रिश्तों को संवारना है. भेंट के अवसर प्राप्त होंगे. लाभ का प्रतिशत साधारण रहेगा. पराक्रम बनाए रखें. कला कौशल से आगे बढ़ें. घर परिवार से नजदीकी के उचित अवसर बनेंगे.
मनी मुद्रा- करियर कारोबार में सहज होंगे. धैर्य से कार्य करेंगे. अधिकारियों से जुड़ाव बढ़ाएं. समकक्ष सहयोगी बने रहेंगे. आर्थिक वाणिज्यिक समझ बढ़ेगी. भेंटवार्ता में स्पष्टता रहेगी. पेशेवरता पर ध्यान देंगे. सभी से तालमेल बनाकर रखें. कार्ययोजनाएं पूर्ववत् गति लेंगी. नियंत्रित स्थिति बनाए रखें.
पर्सनल लाइफ- मन प्रसन्न रहेगा. निजी मामले संवार पाएंगे. भावनात्मक प्रस्तावों को स्वीकृति मिलेगी. मित्र सहयोगी होंगे. प्रियजनों के साथ सुखद पल बिताएंगे. उत्सव आयोजन के अवसर बनेंगे. रिश्तों में मधुरता रखेंगे. संबंध मजबूत बनेंगे. व्यक्ति विशेष के प्रति झुकाव रहेगा. करीबी सहयोगी रहेंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- परिजनों का साथ रहेगा. साज संवार रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जीवनशैली संवरेगी. स्वयं पर ध्यान देंगे. मनोबल से काम लेंगे.
फेवरेट नंबर- 1 3 6 8 9
फेवरेट कलर- ब्राइट रेड
एलर्ट्स- संवेदनशील बने रहें. बहस विवाद में न आएं. धूर्त से दूर रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा