मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है.
नंबर 1- 25 अप्रैल 2026 का मूलांक 7 और भाग्यांक 3 है. अंक 1 के लिए आज का दिन तेजी करने में सहयोगी है. सक्रियता और साहस से आगे बढ़ते रहेंगे. लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. विविध प्रयासों में गति आएगी. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में प्रभाव बनाए रखेंगे. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. अनुशासन बनाए रखेंगे. कामकाज में सभी का सहयोग प्राप्त होगा. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ेगा. आस्था विश्वास को बल मिलेगा. सूर्य के अंक 1 के व्यक्ति सलाहकारों का सम्मान करते हैं. लोगों की काबिलियत को पहचानते हैं. उन्हें दिशा देने में सहयोगी होते हैं. आज इन्हें लक्ष्य साधना है. फोकस बनाए रखना है. सूझबूझ सामंजस्य रखेंगे.
मनी मुद्रा- करियर एवं कार्यव्यवसाय पर बल रहेगा. परिस्थितियां नियंत्रण में रहेंगी. हितलाभ बढ़ा रहेगा. पेशेवर मामले बढ़त पाएंगे. अवसरों को भुनाएंगे. तैयारी से आगे बढेंगे. मेलजोल बढ़ाने पर जोर रहेगा. आर्थिक विषय बेहतर बने रहेंगे. प्रबंधकीय गतिविधियों पर जोर बढ़ाएंगे. योग्यता प्रदर्शन बेहतर रहेगा.
पर्सनल लाइफ- परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा. स्नेह और विनम्रता रखेंगे. परस्पर सहयोग विश्वास को बल मिलेगा. आदर स्नेह की भावना रह़ेगी. रिश्तों में हर्ष आनंद बना रहेगा. धैर्य दिखाएंगे. जीवन में सुख सौख्य रहेगा. मन के मामले बनेंगे. संबंध सुधरेंगे. मित्र सहयोगी होंगे. सहकार व संतुलन बढ़ेगा.
हेल्थ एंड लिविंग- दिखावे में नहीं आएंगे. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. सुविधाएं बढ़ेंगी. स्वास्थ्य संकेतों पर नजर रखेंगे. योग व्यायाम बनाए रखेंगे. खानपान संवरेगा.
फेवरेट नंबर- 1, 3, 4, 5, 7 और 9
फेवरेट कलर्स- वॉइलेट
एलर्ट्स- लोगों की बातों में न आएं. व्यवस्था पर नजर रखें. प्रबंधन संवारें.
अरुणेश कुमार शर्मा