मूलांक 4: जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 है.
नंबर 4- 24 अप्रैल 2026 का मूलांक 6 और भाग्यांक 2 है. अंक 4 के लिए आज का दिन अपेक्षित स्थिति को बनाए रखने वाला है. अपनों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे. खानपान पर जोर बना रहेगा. सभी क्षेत्रो में सामंजस्ता बनाए रखेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. विविध विषयों में रुचि दिखाएंगे. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. साहस पराक्रम में बेहतर बने रहेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. राहु के अंक 4 के व्यक्ति तर्क बुद्धि के धनी होते है. आसपास की गतिविधियों पर गहरी नजर रखते है. हर समय सचेत रहते हैं. आज इन्हें मित्रों का साथ समर्थन प्राप्त करना है. सहकार बनाए रखना है. कामकाज में संतुलित रहेंगे. वरिष्ठों का साथ रहेगा. साज संवार में रुचि लेंगे.
मनी मुद्रा- कामकाज में उछाल बना रहेगा. पेशेवर सक्रियता बनाए रखेंगे. प्रयासों पर जोर देंगे. कार्य व्यापार उत्तम रहेगा. पद प्रतिष्ठा संबंधी प्रयास बढ़ाएंगे. पेशेवर जिम्मेदारियों को उठाएंगे. सहयोगियों का भरोसा जीतेंगे. वरिष्ठों से भेंट होगी. उत्साह से कार्य साधेंगे. कार्य व्यापार पर फोकस रहेगा.
पर्सनल लाइफ- परिवार में सुख बढ़ेगा. अपनो से संपर्क संवाद बेहतर रखेंगे. चूक से बचेंगे. अपनों से जरूरी बात कह पाएंगे. भावनात्मक मामलों में मजबूती रहेगी. सभी के प्रति स्नेह रखेंगे. मित्रों में तालमेल बढ़ेगा. सुख सौख्य शुभता बनी रहेगी. रिश्ते संवार पर रहेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- व्यक्तित्व में सुधार आएगा. साज संवार रखेंगे. समता संतुलन से आगे बढ़ेंगे. सेहत अच्छी रहेगी. मनोबल ऊंचा रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1, 2, 4, 5, 6, 7 और 8
फेवरेट कलर- ग्रे कलर
एलर्ट्स- गोपनीयता रखें. बड़ों की बात ध्यान से सुनें.
अरुणेश कुमार शर्मा