मूलांक 4: जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 है.
नंबर 4- 17 मार्च 2026 का मूलांक 8 और भाग्यांक 3 है. आज का दिन अंक 4 के लिए साधारण है. निजी विषयों में सहजता बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार में बड़ों की अनदेखी से बचें. अनुभवियों की सीख सलाह रखें. आज्ञा अनुपालन बढ़ाएं. बहस विवाद में न पड़ें. लिखापढ़ी में लापरवाही से बचें. तैयारी पर ध्यान दें. घर में सुख बनाए रहेंगे. रहन सहन में शुभता रहेगी. राहु के अंक 4 के व्यक्ति अपने आसपास के प्रति संवेदनशील होते हैं. खानपान में स्पष्ट पसंद नापसंद रखते हैं. निर्णय लेकर योजनाओं को तेजी से अमल में लाते हैं. आज इन्हें आत्मविश्वास ऊंचा रखना है. सजगता से आगे बढ़ेंगे. प्रलोभन में नहीं आएंगे. पूर्वाग्रह बना रह सकता है.
मनी मुद्रा- कामकाज में सहजता और निरंतरता रखेंगे. आर्थिक क्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी. अनुशासन और नियम पालन पर ध्यान दें. नकारात्मक बातों पर अंकुश बनाए रहें. साहस पराक्रम सामान्य रहेगा. लाभ पूर्ववत् रहेगा. योग्यता प्रदर्शन में सहज रहेंगे. चर्चा संवाद में धैर्य रखेंगे. कार्य व्यापार पर नियंत्रण रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- रिश्ते संवार पर बने रहेंगे. संपर्क संवाद में असरदार बने रहेंगे. रिश्ते बेहतर होंगे. प्रेम में सक्रियता बनाए रहेंगे. रुटीन पर जोर होगा. संबंधों को मजबूत बनाएंगे. आवश्यक सूचना मिल सकती है. सहज प्रस्ताव प्राप्त होंगे. बड़ों का सम्मान रखेंगे. स्वजनों की खुशी बढ़ाएंगे. सभी से स्नेह बना रहेगा.
हेल्थ एंड लिविंग- खानपान पर फोकस बढ़ाएंगे. उत्साह मनोबल बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. योग प्राणायाम करेंगे. स्वजनों का साथ समर्थन बना रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1, 4, 5, 6, 7
फेवरेट कलर- धूसर
एलर्ट्स- आवेश में न आएं. सरलता रखें. ठगों से बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा