मूलांक 9: जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है.
नंबर 9- 16 मार्च 2026 का मूलांक 7 और भाग्यांक 2 है. अंक 9 के लिए आज का दिन सामान्य प्रभाव का बना है. उतावली अथवा आवेश में आकर कोई कार्य न करें. सभी मामलों में सजगता बनाए रखें. सामंजस्यता पर जोर दें. उधार से बचें. घर परिवार में सहजता रहेगी. अपनों की भावनाओं को समझेंगे. अनुशासन बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत विषयों में नियंत्रण बढ़ेगा. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति की संकल्पशक्ति अच्छी होती है. अपनी साख को बनाए को रखने की हरसंभव कोशिश करते हैं. आज इन्हें विनय विवेक से काम लेना है. करियर कारोबार पर जोर देंगे. व्यवस्था संवारेंगे. प्रेम और विश्वास पर बल रखेंगे. जल्दबाजी नहीं दिखाएं.
मनी मुद्रा- आर्थिकी साधारण बनी रहेगी जोखिम से लेने बचें. कार्यव्यवस्था पर जोर रखें. पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाएंगे. कार्य व्यापार में स्पष्टता रखेंगे. हितलाभ पूर्ववत् रहेगा. करियर कारोबार सामान्य से अच्छा करेंगे. बजट से चलें. पेशेवर लक्ष्य साधेंगे. प्रबंधन पर ध्यान देंगे. व्यवसाय हितकर बना रहेगा.
पर्सनल लाइफ- मित्रों का समर्थन बना रहेगा. धैर्य धर्म से काम लेंगे. भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी नहीं करें. अतिथियों का सम्मान रखेंगे. परिवार में आनंद रहेगा. रिश्तों में सुधार होगा. करीबी मददगार रहेंगे. सबके साथ मेलजोल बढ़़ाएंगे. निजी आयोजन में शामिल होंगे.
हेल्थ एंड लिविंग-शैली सहज रहेगी. परिजन सहयोग करेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन प्रभावी रहेगा. परिचितों से भेट होगी. मनोबल ऊंचा रखेंगे. जल्द विश्वास न करें.
फेवरेट नंबर- 3 6 7 8 9
फेवरेट कलर्स- मरून
एलर्ट्स- पूर्वाग्रह और भ्रम में न आएं. लापरवाही से बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा