नंबर 9
16 फरवरी 2026 का मूलांक 7 और भाग्यांक 1 है. अंक 9 के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ है. घर परिवार में विनय विवेक से काम लेंगे. सौदे समझौतों में लक्ष्य पर नजर रखेंगे. अधिकतर क्षेत्रों में सहजता बनाए रखेंगे. जिद व दिखावा न करें. संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी. सामंजस्यता पर जोर देंगे. भावनात्मक मामले नियंत्रण में रहेंगे. करीबियों को साथ लेकर चलेंगे. सबका ख्याल रखेंगे. प्रेम और विश्वास जीतेंगे. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति अच्छे सहकर्मी होते हैं. जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करते हैं. सूचनाओं के संप्रेषण में तेज होते हैं. इन्हें आज मेल मुलाकात बढ़ाना है. सफलता के लिए प्रयास बनाए रहेंगे. साहस व सहकार दिखाएंगे.
मनी मुद्रा- करियर व्यापार प्रभावपूर्ण बना रहेगा. व्यवस्थागत अनुशासन बनाए रखेंगे. लेनदेन के प्रयास सहज बनेंगे. व्यवस्था पर नियंत्रण रखेंगे. अतिउत्साह न दिखाएं. सूझबूझ और सामंजस्य से आगे बढ़ें. कारोबार में गति बनाए रखेंगे. रुटीन पर जोर देंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. पेशेवरता को बल मिलेगा.
पर्सनल लाइफ- प्रेम प्रसंगों में सहजता बनी रहेगी. परिवार में समय देंगे. निजी मामले संवार पाएंगे. रिश्तों में उत्साह रखेंगे. परिजनों में भरोसा बढे़गा. सुखद सरप्राइज संभव है. मित्रों का समर्थन रहेगा. सभी का आदर सम्मान रखेंगे. स्पष्टता बनाए रखेंगे. स्वजनों से चर्चा संवाद में सहज रहेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- यात्राएं हो सकती हैं. व्यक्तिगत प्रयास बेहतर बनेंगे. मनोबल ऊंचा रखेंगे. रहन सहन बल पाएगा. दिनचया संवारेंगे. योग प्राणायाम बढ़ाएंगे.
फेवरेट नंबर- 1 3 6 8 9
फेवरेट कलर्स- मरून
एलर्ट्स- भ्रमपूर्ण स्थिति से बचें. ठगों से दूरी बढ़ाएं. सजग बने रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा