नंबर 1
16 फरवरी 2026 का मूलांक 7 और भाग्यांक 1 है. अंक 1 के लिए आज का दिन भाग्योदय की संभावनाओं को बल देने वाला है. हितलाभ में वृद्धि बनी रहेगी. महत्वपूर्ण मामलों में गति लाएंगे. पेशेवरता एवं प्रभाविता बनाए रखेंगे. रिश्तों में मधुरता रहेगी. शुभता का संचार रहेगा. मित्रगण सहयोग बढ़ाएंगे. अधिकारियों का साथ समर्थन बना रहेगा. सूर्य के अंक 1 के सभी का व्यक्ति अनुशासित जीवन जीते हैं. योजनाओं में निर्माण और क्रियान्वय में आगे होते हैं. स्वयं को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखते हैं. अधिकारियों का भरोसा बनाए रखते हैं. आज इन्हें लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना है. सभी मामलों में सूझबूझ बनाए रखेंगे. व्यक्तित्व को बल मिलेगा.
मनी मुद्रा- उन्नति पथ पर तेज अग्रसर बने रहेंगे. कामकाजी विषयों में शुभता बनी रहेगी. तैयारी से आगे बढेंगे. मेलजोल बढ़ाने का प्रयास रहेगा. आर्थिक विषय बेहतर रहेंगे. प्रबंधकीय गतिविधियों पर जोर देंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. करियर कारोबार बढ़त पर बने रहेंगे. अवसरों को भुनाएंगे. कार्य प्रदर्शन अच्छा रहेगा.
पर्सनल लाइफ- रक्त संबंधियों से तालमेल और सहयोग बनाए रखेंगे. प्रेम व विश्वास को बल मिलेगा. आदर स्नेह की भावना बढ़ेगी. रिश्तों में हर्ष आनंद रहेगा. प्रस्तावों में धैर्य दिखाएंगे. जीवन में सुख सौख्य रहेगा. मन के मामले पक्ष में रहेंगे. व्यक्तिगत संबंध सुधरेंगे. मित्र सहयोगी होंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- रहन-सहन पर ध्यान देंगे. सुविधाएं बढ़ेंगी. अतिउत्साह में न आएं. योग व्यायाम बनाए रखेंगे. खानपान में सुधार लाएंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 3 4 5 7 9
फेवरेट कलर्स- गुलाबी
एलर्ट्स- जोखिम लेने से बचें. बहकावे में न आएं. बजट से चलें.
अरुणेश कुमार शर्मा