मूलांक 2: जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है.
नंबर 2
15 मार्च 2026 का मूलांक 6 और भाग्यांक 1 है. अंक 2 के लिए आज का दिन मध्यम प्रभाव वाला है. अपनां की खुशी में शामिल होंगे. घर में उर्जा बनाए रखेंगे. सुविधाओं को बढ़ावा देंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. अवसरों का लाभ उठाएंगे. सावधानी और सूझबूझ से कदम उठाएं. करियर कारोबार में पूर्ववत् स्थिति रहेगी. कामकाज में साहस दिखाएंगे. सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा. भ्रम और भटकाव से बचेंगे. चंद्रमा के अंक 2 के व्यक्ति सरलमन के होते हैं औरों की भावनाओं व इच्छाओं का सम्मान करते हैं. आज इन्हें व्यर्थ बातों से बचना है. नकारात्मक विचारों को अनदेखा करना है. वाणी व्यवहार में मधुर रहें. जोखिम न उठाएं.
मनी मुद्रा- वाण्ज्यिक हितों को बनाए रखने में अतिरिक्त संघर्ष करना होगा. तैयारी के साथ कदम आगे बढ़ेंगे. पेशेवर जन धैर्य से काम लेंगे. व्यवस्था पर नियंत्रण रखेंगे. अनुभवियों का सानिध्य पाएंगे. समकक्षों से तालमेल रखेंगे. प्रबंधकीय प्रयास बल पाएंगे. रुटीन व संतुलन बढ़ाएंगे. अनुशासन बनाए रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें. चर्चा संवाद में जल्दबाजी न करें. प्रेम में पूर्ववत् स्थिति रहेगी. परिजनों का विश्वास बनाए रखें. अति उत्साहित न हों. सहजता बनाए रहें. रिश्तों में विनम्रता बढ़ाएं. बात कहने में जल्दबाजी न दिखाएं. संबंधों में स्पष्टता बढ़ाएं.
हेल्थ एंड लिविंग- अवसर का इंतजार करें. आत्मसम्मान का भाव रखें. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. मनोबल उत्साह रखेंगे. कार्यशैली साधारण रहेगी.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 5 6 7 8 9
फेवरेट कलर- पर्ल पिंक
एलर्ट्स- तेजी पर बल दें. तथ्यात्मकता व तार्किकता बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा