मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है.
नंबर 1
14 मार्च 2026 का मूलांक 5 और भाग्यांक 9 है.अंक 1 के लिए आज का दिन वांछित परिणाम बनाए रखेगा.व्यवस्था में भरोसा बढ़ाएं.कर्मठता व निरंतरता बनाए रखें.परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा.अपनों के साथ खुशियां साझा करेंगे.अवसरों को भुनाने पर जोर रखेंगे.व्यक्तिगत प्रयास प्रभावशाली रहेगा.नए लोगों से संपर्क और सहज रहेंगे.सूर्य के अंक 1 के व्यक्ति छोटी बातों को अनदेखा कर बड़े विषयों पर फोकस बनाए रखने की सूझबूझ वाले होते हैं.चरित्र के प्रति संवेदनशील होते हैं.आज इन्हें निसंकोच आगे बढना है.व्यक्तिगत प्रयास बेहतर रहेंगे.व्यवहारिकता बल पाएगी.वार्ता संवाद में असरदार रहेंगे.अपनों का सहयोग बनाए रखेंगे.
मनी मुद्रा- कार्यक्षेत्र में तेजी बनी रहेगी.जिम्मेदारियों को बखूबी बनाए रखेंगे.पेशेवर निरंतरता रखेंगे.सहज गति से विभिन्न परिणाम बनेंगे.आर्थिक मोर्चा पर सामान्य प्रदर्शन करेंगे.व्यवसायिक मामलों में जोखिम उठाने से बचें.बड़ों का सानिध्य पाएं.नियमों की अनदेखी से बचें.व्यवस्था संवारें.वाद विवाद से बचें.
पर्सनल लाइफ- प्रेम स्नेह के मामले सुखप्रद बने रहेंगे.रिश्तों को संवारेंगे.बड़प्पन का भाव बनाए रखेंगे.घर परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा.अपनों के साथ भ्रमण पर जाएंगे.बड़ों की बातों का पालन बनाए रखेंगे.प्रियजनों की जरूरतों का ख्याल रखेंगे.करीबी मददगार होंगे.मित्रों से तालमेल बढ़ेगा.
हेल्थ एंड लिविंग- अनुशासन रखेंगे.तालमेल से से आगे बढ़ेंगे.विविध प्रयास संवारेंगे.व्यवस्था में मजबूत बनाएंगे.स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.मनोबल बना रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 3 5 7 9
फेवरेट कलर- बैंगनी
एलर्ट्स- व्यर्थ वार्ता से बचें.सहजता सतर्कता रखें.क्षमाभाव बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा