मूलांक 3: जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 है.
नंबर 3- 11 मार्च 2026 का मूलांक 2 और भाग्यांक 6 है. आज का दिन अंक 3 के लिए सुख सौख्य का कारक है. घर में हर्ष आनंद से सभी के साथ वक्त बिताएंगे. सकारात्मक वातावरण का लाभ मिलेगा. कामकाज में विनय विवेक बनाए रखेंगे. सूझबूझ और सजगता से कार्य करेंगे. रहन सहन आकर्षक रहेगा. धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी. सहकारिता बनाए रहेंगे. व्यापार में संतुलन रखेंगे. प्रबंधन से जुड़ाव बनाए रखेंगे. गुरु के अंक 3 के व्यक्ति प्रत्येक कार्य पूरे सोच विचारकर करते हैं. हर वाक्य नपातुला होता है. स्वाभिमान अधिक होता है. आज इन्हें सहकारिता और सामंजस्यता बनाए रखना है. आर्थिक संग्रह संरक्षण का भाव बना रहेगा.
मनी मुद्रा- कामकाजी परिस्थितियां सामान्य बनी रहेंगी. सहज उपलब्धियां को बढ़ावा मिलेगा. सहज आकर्षण बनाए रखेंगे. कारोबार में सक्रियता बढ़ाएंगे. समकक्षों का सहयोग बढ़ेगा. चर्चा संवाद संवार पाएगा. व्यवस्था पर फोकस बनाए रखेंगे. निर्णय लेने में सहज रहेंगे. तैयारी बढ़ाएंगे. बड़ी सोच रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- पारिवारिक रिश्तों को सम्मान करेंगे. भावनात्मक संबंधों को संवारेंगे. प्रेम स्नेह के मामले सुखप्रद रहेंगे. करीबियों से जरूरी बात कह पाएंगे. भेंट मुलाकात बढ़ेगी. व्यक्ति विशेष के प्रति लगाव अनुभव करेंगे. भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं. निजी जीवन में स्थिरता बढ़ेगी. परस्पर सहयोग रखेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- साख बढ़त पर रहेगी. अपनों में स्वीकार्यता बढ़ाएंगे. आत्मनियंत्रण रखेंगे. उत्साहित रहेंगे. खानपान संवारेंगे. साज संवार रखेंगे.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 6 8 9
फेवरेट कलर्स- पाइनेपल के समान
एलर्ट्स- बड़प्पन व सहकार बढ़ाएं. भेंटचर्चा में अनुशासन रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा