मूलांक 4: जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 है.
नंबर 4
11 अप्रैल 2026 का मूलांक 2 और भाग्यांक 7 है.आज का दिन अंक 4 के लिए शुभताकारी है.करियर व्यापार में वृद्धि बनाए रखेगा.विविध परिस्थितियां पक्ष में बनाए रहेंगे.व्यक्तित्व बल पाएगा.मित्रों की मदद मिलेगी.आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा.लक्ष्यों को पूरा करेंगे.विविध कार्योंं को गति देंगे.विविध प्रदर्शनों में प्रभाविता बनाए रखेंगे.संपर्क संवाद संवारेंगे.निसंकोच आगे बढ़ेंगे.राहु के अंक 4 के व्यक्ति सफलता पाने तक गोपनीयता बरकरार रखने में आगे होते हैं.अक्सर अतिचिंतन के शिकार हो जाते हैं.आज इन्हे अव्यवस्था से बचना है.आलस्य में न आएं.लापरवाही न दिखाएं.वैचारिक स्पष्टता रखें.परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएं.
मनी मुद्रा- कार्य व्यापार उम्दा बना रहेगा.पेशेवर हितलाभ संवारेंगे.लेनदेन के प्रयास बनाए रखेंगे.कामकाज अपेक्षा के अनुरूप रहेगा.साथियों पर भरोसा रखेंगे.सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे.सभी क्षेत्रों में सुधार बनाए रखेंगे.सजगता से काम लेंगे.सक्रियता बनाए रखेंगे.सूझबूझ बढ़ाएंगे.समकक्षों का समर्थन पाएंगे.
पर्सनल लाइफ- मन की बात कह पाएंगे.उत्सव आयोजन में उत्साह से शामिल होंगे.रिश्तों में अनुकूलन रखेंगे.घर में आनंद के क्षण निर्मित होंगे.महत्वपूर्ण विषयों में रुचि रहेगी.स्पष्टता रखेंगे.परिवार के साथ सुख साझा करेंगे.स्वजनों से भेंट होगी.संबंध मजबूत होंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- शैली प्रभावी रहेगी.खानपन भव्य रहेगा.सजगता सामंजस्यता रखेंगे.बड़प्पन से काम लेंगे.उत्साह मनोबल बढ़त पर रहेंगे.स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे.
फेवरेट नंबर- 1, 4, 5, 6, 7 और 8
फेवरेट कलर- ग्रे कलर
एलर्ट्स- भ्रम से बचें.भय का त्याग करें.संवेदनशीलता दिखाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा