नंबर 5
मूलांक 5: जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 है.
9 मार्च 2026 का मूलांक 9 और भाग्यांक 4 है. अंक 5 के लिए आज का दिन सकारात्मकता का संचारक है. कामकाज में वृद्धि बनी रहेगी. व्यक्तिगत मामलों में सजगता बनाए रहेंगे. अनुभवियों से प्रभावित रहेंगे. सरलता सहजता से कार्य साधेंगे. अतिउत्साह और बड़बोलेपन से बचेंगे. उद्योग व्यापार में सूझबूझ बनाए रखेंगे. बुध के अंक 5 के व्यक्ति आंकड़ों के आंकलन में तेज होते हैं. कार्ययोजनाओं पर फोकस बनाए रखते हैं. समस्या का हल निकालने में चतुर होते हैं. आज इन्हें कामकाज में गति बनाए रखना है. कार्यव्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. नियम पालन को बढ़ाएंगे. मित्रों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. व्यावसियक पक्ष सकारात्मक बना रहेगा.
मनी मुद्रा- पेशेवर अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. कामकाजी गतिविधियों पर फोकस बढ़ाएंगे. बड़ों का साथ बनाए रखेंगे. पेशेवर अच्छा प्रदर्शन करेंगे. बुद्धिबल से काम लेंगे. व्यवस्था के अनुरूप बढ़ेंगे. पूर्वाग्रह में नहीं आएंगे. आत्मनियंत्रण पर जोर देंगे. लक्ष्य बनाए रहेंगे. लाभ प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. प्रबंधन के कार्य साधेंगे.
पर्सनल लाइफ- निजी मामलों में सूझबूझ से काम लेंगे. रिश्तों में रुचि रहेगी. चर्चा संवाद में सजग रहेंगे. सहज प्रस्ताव मिलेंगे. मित्र मददगार होंगे. प्रियजन की अनदेखी से बचें. मन की बातें साझा न करें. प्रेम प्रसंग पूर्ववत् बने रहेंगे. रिश्ते संवरेंगे. मनोरंजन के मौके बढ़ेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- अनुभव का लाभ लेंगे. मनोबल बना रहेगा. उत्साह से काम लेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे. सहजता व शांति बनाए रहेंगे.
फेवरेट नंबर- 2 3 4 5 8 9
फेवरेट कलर- मूनस्टोन
एलर्ट्स- विनय विवेक बनाए रखें. बड़बोलेपन से बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा