मूलांक 9: जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है.
नंबर 9- 8 मार्च 2026 का मूलांक 8 और भाग्यांक 3 है. अंक 9 के लिए आज का दिन हितसंरक्षण को बनाए रखने में आगे है. चहुंओर सफलता पाएंगे. घर में खुशियां बढ़ेंगी. मित्रों और करीबियों का सहयोग रहेगा. अधिकारीवर्ग से सानिध्य बनाए रखेंगे. सूझबूझ व सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. यात्रा में रुचि दिखाएंगे. कारोबारी विषयों पर फोकस बढ़ेगा. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति संघर्ष व चुनौतियों में पीछे नहीं हटते हैं. विपरीत परिस्थिति में सहज प्रदर्शन बनाए रखते हैं. आज इन्हें लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना है. तथ्यों की जांच परख बढ़ाएंगे. मित्रों से तालमेल रखेंगे. नियम व्यवस्था का सम्मान रखेंगे. कामकाज में उम्दाद प्रदर्शन बना रहेगा.
मनी मुद्रा- लाभ का स्तर बेहतर बना रहेगा. पद प्रभाव को बढ़ाएंगे. आर्थिक वृद्धि बनी रहेगी. व्यवस्थागत अनुकूल बनाए रखेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. जिद व पूर्वाग्रह से बचेंगे. व्यापार में अप्रत्याशित स्थिति पर अंकुश लगाएंगे. अनुशासन अनुपालन रखेंगे. सौदे समझौते सामान्य रहेंगे. कामकाज पर ध्यान देंगे.
पर्सनल लाइफ- रिश्तों में सामंजस्यता रखेंगें. प्रियजनों की सुनेंगे. बड़ों का सम्मान करेंगे. अपनों के साथ समय बिताएंगे. मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. रिश्ते मजबूत बने रहेंगे. निजी विषयों में प्रभावशील रहेंगे. संबंधों में सहजता रहेगी. प्रेम स्नेह में वृद्धि होगी. व्यवहारिक नियंत्रण बढ़ाएंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जीवनशैली आकर्षक रहेगी. खानपान पर जोर बढ़ाएंगे. व्यवहार प्रभावी रहेगा. करीबी प्रसन्न होंगे. मनोबल बढ़ेगा.
फेवरेट नंबर- 1 3 6 8 9
फेवरेट कलर- लाल
एलर्ट्स- व्रतसंकल्प रखें. अनदेखी से बचें. आवेश में न आएं.
अरुणेश कुमार शर्मा