मूलांक 3: जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 है.
नंबर 3- 8 मार्च 2026 का मूलांक 8 और भाग्यांक 3 है. अंक 3 के लिए आज का दिन भाग्यकर है. महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देंगे. सभी प्रभावित होंगे. हर मोर्चे पर सफलता का संकेत बने रहेंगे. पेशेवरो का सहयोग समर्थन रहेगा. कला कौशल से प्रभाव बनाए रखेंगे. आर्थिक वाणिज्यिक लाभ संवरेगा. कार्यविस्तार को बल मिलेगा. मित्र संबंध बेहतर रखेंगे. गुरु के अंक 3 के व्यक्ति सूझबूझ व सद्भाव बनाए रखते हैं. अनुशासन के पक्के होते हैं. व्यवस्था में विश्वास रखते हैं. आज इन्हें साहसिक फैसले लेना है. पराक्रम प्रदर्शन बढ़ा रहेगा. लक्ष्य पर जोर होगा. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. व्यवस्था पर बल देंगे. नियमानुरूप कार्य करेंगे. तेजी बढ़ाएंगे.
मनी मुद्रा- करियर कारोबार की गति अपेक्षा से बेहतर बनी रहेगी. विभिन्न उलझनें स्वतः दूर होंगी. उचित प्रस्ताव मिलेंगे. पेशेवर संबंधों में शुभता बढ़ेगी. प्रतिस्पर्धा में सफलता पाएंगे. उद्योग के मामले बढ़ेंगे. उत्पादन में वृद्धि बनी रहेगी. सकारात्मक परिणाम बने रहेंगे. पेशेवर अवसर भुनाएंगे.
पर्सनल लाइफ- व्यवहार में मधुरता रखेंगे. सबसे बनाकर चलेंगे. भावनात्मक विषयों में सहज्रता रहेगी. प्रियजनों और करीबियों से भेंट होगी. मेलजोल के अवसर बनेंगे. यात्रा पर जा सकते हैं. सुख सौख्य बना रहेगा. जरूरी बात कहेंगे. मित्र सहयोग देंगे. विनम्रता बनाए रखेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- उचित निर्णय लेंगे. स्वयं पर ध्यान देंगे. जोखिम उठाएंगे. घर में शुभता का संचार रहेगा. परिजन प्रसन्न रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 9
फेवरेट कलर- गोल्डन
एलर्ट्स- सजग रहें. सभी को आदर सम्मान दें. अहंकार से बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा