मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है.
नंबर 1- 8 अप्रैल 2026 का मूलांक 8 और भाग्यांक 4 है. अंक 1 के लिए आज का दिन वित्तीय अवसरों को बल देने वाला है. योजनाओं में निरंतरता और अनुशासन बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास से काम लेंगे. व्यवस्था का पालन रखेंगे. अपेक्षित परिणाम बनेंगे. घर परिवार के मामलों में सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत कार्यों में सजगता रखें. सूर्य के अंक 1 के व्यक्ति पक्षपात में कम विश्वास रखते हैं. न्याय और समता के साथ आगे बढ़ते है. अत्यधिक अस्वाभिमानी होते हैं. इन्हें आज निजी प्रदर्शन में सावधानी बढ़ाना है. व्यवक्तित्व ध्यान देना है. कामकाजी अवसर बने रहेंगे. संबंधों का लाभ उठाएंगे. आदरभाव रखेंगे.
मनी मुद्रा- पेशेवर मामलों में उत्साह बनाए रहेंगे. कारोबारी फोकस बढ़ाएंगे. कार्य व्यापार में संतुलित व्यवहार बल पाएगा. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. बड़ों से सहजता बढ़ाएंगे. व्यवस्था पर ध्यान देंगे. सहयोगी की सुनेंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी.
पर्सनल लाइफ- निजी मामलों में उतावली न दिखाएं. वाणी व्यवहार में विनम्रता रखें. प्रियजनों संग सूचनाएं साझा करेंगे. प्रेम स्नेह के प्रदर्शन में सामान्य रहें. सूचनाएं प्राप्त हो सकती है. रिश्ते मजबूत रहेंगे. संबंध संवार पाएंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. सबका सम्मान रखें.
हेल्थ एंड लिविंग- सामंजस्य से आगे बढ़ें. खानपान आकर्षक रहेगा. संवेदनशील बने रहेंगे. सबका ख्याल रखेंगे. सेवाभाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1, 3, 4, 5, 7 और 9
फेवरेट कलर- पिस्ता कलर
एलर्ट्स- वार्ता में सजग रहें. तार्किकता पर बल दें. बहस विवाद टालें.
अरुणेश कुमार शर्मा