मूलांक 7: जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 है.
नंबर 7्र- 7 मार्च 2026 का मूलांक 7 और भाग्यांक 2 है. अंक 7 के लिए आज का दिन भाग्यकारक है. उचित परिणामों की प्राप्ति होगी. भावनात्मक रूप मजबूत रहेंगे. स्मार्टनेस बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत मोर्चों पर बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. प्रबंधन में प्रभावी रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ से उत्साहित रहेंगे. कार्य व्यापार पर फोकस रखेंगे. घर परिवार में उत्सव की रूपरेखा बनेगी. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. केतु के अंक 7 के व्यक्ति आत्मअनुशासित होते हैं. नियमों में भरोसा बनाए रखते हैं. अक्सर पूर्वाग्रह के शिकार हो जाते हैं. आज इन्हें बड़ी सोच रखना है. सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा.
मनी मुद्रा- पेशेवर उचित दिशा में गति बनाए रखेंगे. कामकाजी मामलों में सफलता पाएंगे. समक़क्षों का साथ रहेगा. मित्रगण प्रभावशाली रहेंगे. कार्य विस्तार की योजनाएं गति लेंगी. करियर कारोबार में फोकस बढ़ाएंगे. जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे. नीति नियमों का सम्मान करेंगे. जिम्मेदारों की सीख सलाह का पालन करेंगे.
पर्सनल लाइफ- घर परिवार में आत्मविश्वास से संबंध संवारेंगे. मेहमान का मान सम्मान बनाए रखेंगे. परस्पर खुशी का ख्याल रखेंगे. निजी आयोजनों में शामिल होंगे. इच्छित सूचना मिलेगी. बंधुजनों से संबंध सुधरेंगे. मेलजोल में बेहतर होंगे. मित्र सहयोगी होंगे. चर्चाओं में सरलता रखेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- संबंधों में विनम्रता बनाए रखेंगे. परिजनों का समर्थन रहेगा. अपनों की देखभाल करेंगे. मनोबल संवरेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 2 7 8 9
फेवरेट कलर्स- कैट्स आई
एलर्ट्स- भ्रम व बहकावे में न आएं. अन्य पर जल्द भरोसा न करें.
अरुणेश कुमार शर्मा