मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है.
नंबर 1- 7 मार्च 2026 का मूलांक 7 और भाग्यांक 2 है. अंक 1 के लिए आज का दिन औसत से शुभ है. व्यक्तिगत गतिविधियों में सक्रियता दिखाएंगे. करीबीजन उत्साहित बने रहेंगे. मित्र व बंधुओं का साथ सहयोग पाएंगे. अनुभवियों की सलाह से आगे बढ़ेंगे. कामकाज में सामान्य स्थिति रहेगी. पेशेवर रुटीन फल प्राप्त करेंगे. सूर्य के अंक 1 के व्यक्ति शालीन और सुव्यवस्थित जीवन जीने में विश्वास रखते हैं. इनकी सरलता भी आकर्षक होती है. वादे पर टिके रहते हैं. आज इन्हें साधारण गति से आगे बढ़ना है. कामकाज पूर्ववत् बना रहेगा. विविध कार्यों में रुचि दिखाएंगे. पेशेवर विषयों में नियमित प्रदर्शन बनाए रखेंगे. संकोच में वृद्धि होगी.
मनी मुद्रा- उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव बना रह सकता है. रुटीन सफलताएं प्राप्त होंगी. लोग प्रभाव में बने रहेंगे. कामकाज सहज रहेगा. व्यवस्था मजबूत बनाए रखेंगे. लाभ पर फोकस बढ़ेगा. विभिन्न क्षेत्रों में कामकाज मध्यम रहेगा. नीति नियमों पर ध्यान देंगे. बड़ी सोच बनाए रखें. जिद को त्यागें.
पर्सनल लाइफ- परिजन सहयोगी बने रहेंगे. घर परिवार में सुख सौख्य का वातावरण रहेगा. रिश्तों में सहजता रहेगी. संबंधों में स्पष्टता रखेंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंगे. मन के मामलों में पहल की सोच बनी रहेगी. सुखद समय बिताएंगे. मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे. भावनात्मक विषयों में उत्साह दिखाएंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- संसाधनों में वृदिध होगी. सेहत सुधार पर रहेगी. सीख सलाह रखेंगे. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 4 5 7 9
फेवरेट कलर्स- वॉइलेट
एलर्ट्स- सावधानी रखें. तथ्यों पर ध्यान दें. स्पष्टता बनाए रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा