मूलांक 6: जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 है.
नंबर 6
6 अप्रैल 2026 का मूलांक 6 और भाग्यांक 2 है. अंक 6 के लिए आज का दिन उच्च फलदायी है. संबंधों में स्पष्टता और सहजता रखेंगे. कारोबारी व्यवस्था में सुधार होगा. व्यापार में इच्छित परिणाम पाएंगे. प्रदर्शन संवार पर रहेगा. संकोच दूर होगा. सबसे बनाकर चलेंगे. परस्पर सहयोग का प्रयास रहेगा. अवसरों को भुनाएंगे. शुक्र के अंक 6 के व्यक्ति सौंदर्य की समझ रखते हैं. व्यवहारिक होते हैं. जीवन के प्रति भव्य नजरिया ा रखते हैं. आज इन्हें विविध प्रयासों में तेजी बनाए रखना है. चर्चा संवाद में बेहतर बने रहेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. साहस पराक्रम से काम लेंगे. साथियों से लाभ होगा. सकारात्मकता बनाए रखेंगे.
मनी मुद्रा- उद्योग व्यापार में सहयोग से आगे बढ़ेंगे. करियर में प्रभावशाली रहेंगे. लाभ बढ़त पर रहेगा. आर्थिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. पेशेवरता पर जोर रखेंगे. वाणिज्यिक विषयों में फोकस बढ़ाएंगे. साझीदारी के मामले गति लेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रहेंगे. अधिकारियों से सहजता रहेगी. धैर्य धर्म का लाभ मिलेगा.
पर्सनल लाइफ- अपनों के संग वक्त बिताएंगे. खुशियां को साझा करने में आगे रहेंगे. दाम्पत्य में सामंजस्य रहेगा. करीबियों पर ध्यान देंगे. रिश्तों में मधुरता रखेंगे. सहयोग का भाव बढ़ेगा. जल्दबाजी से बचेंगे. अपनों की जरूरतों को पूरा करने का भाव रखेंगे. परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा. सीख सलाह से बात बढ़ाएंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- व्यक्तित्व संवरेगा. व्यवस्था बल पाएगी. विनय विवेक बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. भ्रमण पर जाएंगे. संतुलन से आगे बढ़ेंगे.
फेवरेट नंबर- 2 3 4 5 6 8 9
फेवरेट कलर- सिल्वर कलर
एलर्ट्स- आत्मनियंत्रण रखें. भ्रम बहकावे में न आएं. नीतिगत कार्य करें.
अरुणेश कुमार शर्मा