मूलांक 2: जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है.
नंबर 2
5 अप्रैल 2026 का मूलांक 5 और भाग्यांक 1 है.अंक 2 के लिए आज का दिन श्रेष्ठ फलकारक है.सहज सरल व्यवहार बनाए रहेंगे.सुखद सूचनाएं प्राप्त होंगी.धैर्य और विश्वास से विविध सकारात्मक परिणाम बनाए रखेंगे.निजी मामलां में पहल बनी रहेगी.सहकर्मी सहायक होंगे.सूझबूझ और सक्रियता से कार्योंं को साधेंगे.लाभ प्रतिशत बढ़ा रहेगा.चंद्रमा के अंक 2 के व्यक्तियों में जल की भांंत सब में घुलमिल जाने की खूबी हेती अन्य की भावनाओं को समझते हैं.आज इन्हें व्यवस्था संवारना है.साज सज्जा बनाए रखना हे.पेशेवर प्रयासों में तर्क और अनुशासन रखेंगे.स्वयं पर ध्यान देंगे.जल्दबाजी से बचेंगे.विनम्रता बनाए रहेंगे.
मनी मुद्रा- करियर व्यापार में तेजी आएगी.कार्यगति प्रभावपूर्ण बनी रहेगी.नवीन प्रयासों में रुचि लेंगे.पेशेवरता बढ़ाएंगे.व्यावसायिक पक्ष मजबूती से रखेंगे.लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे.कार्य के प्रति स्पष्टता रखेंगे.जिम्मेदारों और अनुभवियों का साथ रहेगा.पद प्रतिष्ठा और सम्मान पाएंगे.निर्णय लेने में सहज होंगे.
पर्सनल लाइफ- रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा.घर में सुख सौख्य बनाए रखेंगे.निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे.प्रेम में आस्था और विश्वास रखेंगे.पारिवारिक विषयों में संतुलन बना रहेगा.वाद विवाद से बचेंगे.आपसी संवाद बढ़ाएंगे.संबंधों में सरलता बनाए रहेंगे.मित्रगण साथ समर्थन रखेंगे.भेंटवार्ता में विनम्र रहेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- प्रदर्शन अच्छा रहेगा.व्यक्तित्व संवार पाएगा.योग व्यायाम बढ़ाएंगे.रुटीन संवारेंगे.व्यवस्था पर ध्यान दें.स्वास्थ्य सुधरेगा.
फेवरेट नंबर- 1 ,2, 3, 5, 7, 8, 9
फेवरेट कलर- बेबी पिंक
एलर्ट्स- बहकावे व भ्रम में नहीं आएं.नीति नियम पर बल दें.
अरुणेश कुमार शर्मा