मूलांक 4: जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 है.
नंबर 4- 4 अप्रैल 2026 का मूलांक 4 और भाग्यांक 9 है. आज का दिन अंक 4 के लिए शुभदायी है. करियर कारोबार में लाभ प्रतिशत पूर्ववत् रहेगा. स्वास्थ्य और व्यक्तित्व सुधार पाएगा. सहजता से कार्य पूरे करेंगे. व्यक्तिगत लक्ष्यों पर ध्यान देंगे. उपलब्धियों से सभी प्रभावित होंगे. परिवार में हर्ष आनंद का वातावरण बना रहेगा. राहु के अंक 4 के व्यक्ति आसपास पर गहरी नजर बनाए रखते हैं. अवसर पर क्षमता से अधिक जोखिम तक लेने को तत्पर रहते हैं. कई बार प्रलोभन में आ जाते हैं. आज इन्हें कार्यव्यवस्था को संवारना है. निरंतरता से कार्य व्यापार को आगे बढ़ाते रहें. समकक्षों का सहयोग पाएंगे. कार्य व्यापार में नियमितता रहेगी.
मनी मुद्रा- प्रबंधन व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं. करियर व्यापार सहज प्रभाव बना रहेगा. लक्ष्य पर जोर रखेंगे. विभिन्न मामलों में धैर्य बनाए रहें. कार्यक्षेत्र में रुटीन रहेगा. पेशेवर प्रयासों को संवारें. सहयोगियों से भेंट होगी. महत्वपूर्ण विषयों में सक्रियता बनाए रहेंगे. विविध योजनाएं सहजता से आगे बढ़ाएं.
पर्सनल लाइफ- परिजनों से संवाद बढ़ाएंगे. करीबियों से सुख साझा करेंगे. दाम्पत्य में हर्ष आनंद रहेगा. सकारात्मक व्यवहार रखेंगे. प्रेम संबंधां में मिठास बढ़ेगी. प्रियजनों का साथ सहयोग बना रहेगा. अपनों की भावनाओं का आदर करेंगे. रिश्तों संवारने की कोशिश होगी. अहंकार से बचेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- खानपान संवार पाएगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मनोबल उूंचा रहेगा. उत्साह से कार्य करेंगे. साहस पराक्रम में वृद्धि होगी.
फेवरेट नंबर- 1, 2, 4,,5, 6, 7, 8
फेवरेट कलर- ग्रे कलर
एलर्ट्स- शंका में न आएं. बहस विवाद में न पड़ें. बड़प्पन रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा