आर्थिक राशिफल 3 सितंबर 2021: मकर-मीन को आर्थिक लाभ, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

Arthik Rashifal Today 3 september 2021: आर्थिक पक्ष की ओर से आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. कुछ राशियों को नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि व्यापार, निवेश और पैसों के लेन-देन के मामले में कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

Advertisement
आर्थिक राशिफल आर्थिक राशिफल

मेष- संसाधनों में वृद्धि होगी. अवसरों को भुनाने का समय है. बडे़ प्रयासों को गति देंगे. जिम्मेदारी बढ़ सकती है. प्रबंधन सहयोगी रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में धैर्य से काम लें.

वृष- शुभता का संचार बना रहेगा. काम से काम रखेंगे. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम बनेंगे. भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी. लक्ष्य बनाकर कार्य करें. यात्रा संभव है. संपर्क संवरेगा.

मिथुन- महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. निसंकोच आगे बढ़ने का समय है. कार्य व्यापार उत्तम रहेगा. स्मार्ट वर्किंग पर जोर देंगे. करीबी सहयोग देंगे. संग्रह संरक्षण और साहस बढ़ेंगे.

Advertisement

कर्क- विनम्रता से विजय मिलेगी. साझेदारी की भावना को बल मिलेगा. क्षमता अनुसार जिम्मेदारी लें. सभी का सहयोग बना रहेगा. सृजनात्मकता बढ़ेगी. लक्ष्य के प्रति फोकस रखें.

सिंह- आकस्मिकता बढ़ने की आशंका है. नियमों की अनदेखी से बचें. कर्मठता बनी रहेगी. खर्च पर अंकुश रखें. विपक्ष सक्रियता दिखा सकता है. पेशेवरता पर जोर देंगे. रूटीन रखें.

कन्या- लाभ एवं विस्तार में सफल होंगे. प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे. मित्र सहयोगी होंगे. बौद्धिकता में आगे रहेंगे. दीर्घकालीन योजनाओं पर ध्यान देंगे. निवेश पर नियंत्रण रखेंगे.

तुला- प्रतिभा प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे. वरिष्ठों से भेंट होगी. प्रबंधन सहायक होगा. महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी. सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा. लेनदेन में जल्दबाजी से बचें.

वृश्चिक- भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी. वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे. महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है. करियर और सेवा क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी. वाणिज्यिक गतिविधियों में गति आएगी.

Advertisement

धनु- कार्य व्यापार के कार्य बनेंगे. बड़प्पन रखेंगे. कामकाज से जुड़े मामले पक्ष में रहेंगे. प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे. सभी का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत का ध्यान रखें. जल्द भरोसा न करें.

मकर- संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए अनुकूलता का दिन है. लाभ प्रतिशत बढ़त पर बना रहेगा. साझेदारी में वृद्धि होगी. सभी के सहयोग उत्साहित रहेंगे. कार्य व्यापार गति लेंगे.

कुंभ- सूझबूझ से काम लेने का दिन है. सहजता से आगे बढ़ें. रूटीन बेहतर बनाए रखें. विपक्ष सक्रिय रहेगा. पेशेवरता से काम लेंगे. खर्च पर नियंत्रण कठिन होगा पूर्व मामले उभर सकते हैं.

मीन- कार्य व्यापार में सहभागिता बढ़ाने वाला समय है. संबंधों पर जोर रहेगा. लाभ में वृद्धि होगी. प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्रता से काम लें. बड़प्पन रखें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »