आर्थिक राशिफल 22 मार्च 2022: वृष राशि वालों का करियर कारोबार होगा मजबूत, ऐसा रहेगा आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल 22 मार्च 2022: कर्क राशि वालों की कामकाजी समझ और स्पष्टता बढेगी. महत्वपूर्ण कार्यां पर फोकस रखेंगे. आर्थिक मोर्चे पर असरदार रहेंगे. धनधान्य में वृद्धि रहेगी. उपलब्धियां बढ़ेंगी. कार्य संवार पर रहेगा. योजनाएं गति लेंगी.

Advertisement
आर्थिक राशिफल आर्थिक राशिफल

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 5:22 AM IST

मेष- कार्य व्यापार मिलाजुला रहेगा. आवश्यक मामलों में तेजी दिखाएं. अनुभवियों की सलाह का सम्मान करें. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. शोधकार्य में रुचि लेंगे. आर्थिक विषय बेहतर बने रहेंगे.

वृष- उद्योग व्यापार बढ़त पर रहेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन बेहत करेंगे. वाणिज्यिक प्रयास तेज होंगे. करियर कारोबार मजबूत रहेगा. सभी का सहयोग पाएंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ेगा. लाभ पर फोकस रखें. उपलब्धियां बढ़ेंगी.

Advertisement

मिथुन - लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं. जीत का भाव बना रहेगा. कार्यगति सामान्य रहेगी. व्यापार में सहजता रखेंगे. सतर्कता और मेहनत से काम संवरेंगे. कार्यक्षेत्र में समय दें. लेनदेन में सावधानी बरतें. बहकावे से बचें. अनुशासन बढ़ाएं. ठग सक्रिय होंगे.

कर्क - कामकाजी समझ और स्पष्टता बढेगी. महत्वपूर्ण कार्यां पर फोकस रखेंगे. आर्थिक मोर्चे पर असरदार रहेंगे. धनधान्य में वृद्धि रहेगी. उपलब्धियां बढ़ेंगी. कार्य संवार पर रहेगा. योजनाएं गति लेंगी.

सिंह - व्यापार व्यवसाय के कार्यां में शीघ्रता दिखाएं. कार्य प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. सक्रियता रखेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. लाभ सामान्य से अच्छा रहेगा. योजनाएं तेज होंगी. प्रशासनिक कार्य सधेंगे. कार्य़क्षेत्र में समय दें. बड़ा सोचें.

कन्या - तेजी बनाए रखेंगे. सबसे बनाकर चलेंगे. वाणिज्यिक वार्ता में रुचि लेंगे. श्रेष्ठ कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. संवाद संचार बेहतर रहेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ेंगे. व्यापारं को गति देंगे. लाभ में वृद्धि होगी.  

Advertisement

तुला - निसंकोच आगे बढ़ने का समय है. आर्थिक वाणिज्यिक कार्यां में गति रहेगी. लक्ष्य प्राप्त करेंगे. समय का प्रबंधन बढ़ाएंगे. बात मजबूती से रखेंगे. साहस संपर्क बढ़ेगा. व्यवसाय बढ़त पर रहेगा. योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे. रुटीन संवारेंगे.

वृश्चिक - लाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी. करियर कारोबार में उछाल आएगा. प्रभावशाली बने रहेंगे. चहुंओर सफलता के संकेत हैं. शुभता का संचार रहेगा. आवश्यक निर्णय लें सकेंगे. संकोच हटेगा.

धनु - आर्थिक योजनाओं पर फोकस रहेगा. करियर व्यापार गति पाएगा. लाभ सामान्य से बेहतर रहेगा. प्रबंधन पर ध्यान देंगे. बजट बनाकर चलेंगे. आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा. दूर देश के विषय पक्ष में रहेंगे. सहजता रखें.
 
मकर - महत्वपूर्ण संवाद वार्ता में प्रभावी रहेंगे. वाणिज्यिक कार्य आगे बढ़ाएंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. लेनदेन में प्रभावी रहेंगी. योजनाओं में तेजी आएगी. लाभ बढ़ेंगे. प्रयासों में सक्रियता आएगी. जीत का भाव रखेंगे.

कुंभ - कमकाज बेहतर रहेगा. लक्ष्यों पर फोकस रखेंगे. अधिकारियों का सहयोग पाएंगे. मौके बने रहेंगे. उपलब्धियां उत्साह बढ़ाएंगी. सफलता प्रतिशत उूंचा रहेगा. धैर्य व पेशेवरता रखें. सोच बड़ी रहेगी. मितभाषी रहेंगे.

मीन - लंबित कार्य गति पाएंगे. लाभ बेहतर बनेंगे. धनधान्य में वृद्धि होगी. चहुंओर सक्रियता दिखाएंगे. प्रशासनिक प्रयासों में तेजी आएगी. सूझबूझ से कार्य करेंगे. पेशेवरता बढ़ाएंगे. संबंधों का लाभ मिलेगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »