मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज घर-परिवार का वातावरण बेहद सुखद और आनंदमय बना रहेगा.आप अपने करीबियों और प्रियजनों के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे, जिससे आपसी सामंजस्य और मेलजोल में बड़ी बढ़ोतरी होगी.प्रेम और स्नेह का पक्ष आज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत रहने वाला है.पारिवारिक जीवन में आपको परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा.
वृष
वृष राशि वालों के लिए आज प्रेम और स्नेह के कई खूबसूरत अवसर बनने वाले हैं.पुराने चल रहे रिश्तों में बड़ा सुधार आएगा और आप अपने प्रियजनों की बातों को गंभीरता से सुनेंगे और समझेंगे.आज आपको अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा.
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज अपने निजी संबंधों में थोड़ा धैर्य और विवेक से काम लेना होगा.अपनों से किसी भी विषय पर चर्चा करते समय जल्दबाजी या आक्रामकता बिल्कुल न दिखाएं.भावनात्मक संवाद के दौरान पूरी तरह सहज और गंभीर रहें, ताकि कोई गलतफहमी न पैदा हो.अपने पार्टनर और करीबियों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है.
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज प्रेम संबंधों में मिठास और खुशियां घुलने वाली हैं.परिवार और मन के मामलों में आप काफी उत्साह दिखाएंगे, जिससे घर का माहौल सुखद रहेगा.पार्टनर के साथ आज कहीं बाहर घूमने-फिरने या मनोरंजन पर जाने के बेहतरीन मौके मिलेंगे.करीबियों की तरफ से कोई सुखद सूचना मिल सकती है, जिससे घर में हर्ष और आनंद का माहौल रहेगा.
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज भावनात्मक स्तर काफी मजबूत और सकारात्मक रहने वाला है.लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ निजी चर्चाओं में आपका उत्साह बना रहेगा, जिससे आपसी रिश्तों में मजबूती और मधुरता आएगी.परिवार के लोग आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे और आप अपनों की खुशियों के लिए विशेष प्रयास करेंगे.प्रेम जीवन में कोई सुखद या इच्छित सूचना मिल सकती है.
कन्या
कन्या राशि वाले आज अपने प्रेम और स्नेहपूर्ण व्यवहार से बिगड़े हुए रिश्तों को भी संवार लेंगे.पारिवारिक मामलों में एक सहजता और शांति बनी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.आपको अपने मित्रों, जीवनसाथी और समकक्षों का पूरा समर्थन और भरोसा हासिल होगा.घर में किसी उत्सव या मांगलिक आयोजन की योजना पर फोकस बढ़ सकता है.
तुला
तुला राशि के जातकों को आज अपने स्वजनों और करीबियों के साथ संबंध सुधारने के लिए थोड़े अतिरिक्त प्रयास करने होंगे.बातचीत के दौरान अपनी वाणी और व्यवहार को बेहद मधुर बनाए रखें और रिश्तों में गरिमा व गोपनीयता पर विशेष जोर दें.अपने मन की बात पार्टनर के सामने पूरी स्पष्टता और शालीनता से कहें, लेकिन किसी भी तरह की जिद या बहस से पूरी तरह बचें.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दाम्पत्य जीवन बेहद सुखद और आनंदमय बना रहेगा.प्रेम और स्नेह के मामलों को आप बहुत ही खूबसूरती से संवारने में सफल रहेंगे, जिससे आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे.अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत में सकारात्मकता बनाए रखें.स्वजनों और मित्रों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके निजी संबंधों में वृद्धि होगी.
धनु
धनु राशि के जातकों के प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों में आज एक सामान्य सहजता बनी रहेगी.पार्टनर के साथ चर्चा या संवाद करते समय किसी भी तरह की अतार्किक या तीखी प्रतिक्रिया देने से पूरी तरह बचें.भावनात्मक रिश्तों में धैर्य और सूझबूझ बढ़ाना आज आपके लिए बेहद जरूरी है.
मकर
मकर राशि वाले आज अपने प्रेम और स्नेह के संबंधों को प्रगाढ़ करने में पूरी तरह सफल रहेंगे.जीवनसाथी, मित्रों और स्वजनों के साथ आज कहीं बाहर घूमने-फिरने या मनोरंजन पर जाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जिससे आपसी संवाद बढ़ेगा.आप अपने पार्टनर से दिल की जरूरी बातें खुलकर कह पाएंगे.
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज अपने व्यक्तिगत संबंधों और भावनात्मक संवाद में थोड़ा धैर्य और संयम दिखाने की जरूरत है.पारिवारिक और प्रेम मामलों में थोड़ा अधिक समय दें और बड़बोलेपन या अहंकार की भावना से पूरी तरह दूर रहें.सुनी-सुनाई बातों या अफवाहों पर भरोसा करके पार्टनर पर शक करने से बचें, अन्यथा बहस या विवाद बढ़ सकता है.अपनों की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखें .
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक चर्चाओं में बेहद असरदार और सकारात्मक रहने वाला है.जीवनसाथी और मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने करीबियों के साथ सुखपूर्वक समय बिताएंगे.आपके मधुर व्यवहार से पार्टनर और परिवार के लोग काफी प्रभावित रहेंगे.बंधु-बांधवों और परिजनों के साथ आपसी सामंजस्य बढ़ेगा, जिससे घर की सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी.
अरुणेश कुमार शर्मा