Aaj ka Love Rashifal 9 May 2026: धनु राशि वालों के घर आनंद का माहौल रहेगा, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Love Rashifal 9 May 2026 (लव राशिफल): प्रेम संबंधों में किए गए प्रयासों को बल मिलेगा. रिश्तों में मजबूती आएगी . आप सबको साथ लेकर चलेंगे. भावनात्मक रूप से आप अधिक प्रभावी रहेंगे.

Advertisement
love horoscope love horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:46 AM IST

1. मेष (Aries)
करीबियों के लिए सुखद वातावरण बना रहेगा.  संबंधों में सुधार होगा.निजी मामलों में संवाद बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी.आप अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखेंगे.परिजनों और प्रियजनों के साथ सुखद समय बीतेगा. कोई मनचाही सूचना मिल सकती है.

2. वृष (Taurus)
परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में किए गए प्रयासों को बल मिलेगा. रिश्तों में मजबूती आएगी . आप सबको साथ लेकर चलेंगे. भावनात्मक रूप से आप अधिक प्रभावी रहेंगे. अपनों पर आपका भरोसा बढ़ेगा.

Advertisement

3. मिथुन (Gemini)
मन की बात साझा करने में थोड़ा संकोच महसूस हो सकता है, लेकिन सहज संवाद बनाए रखें. वाणी में मधुरता रखें . भावावेश में आकर कोई प्रतिक्रिया न दें.प्रेम पक्ष मध्यम रहेगा, इसलिए गोपनीयता और धैर्य पर जोर दें.

4. कर्क (Cancer)
प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी . मित्रों के साथ संबंध प्रभावी रहेंगे.स्वजनों और प्रियजनों से भेंट होने के योग हैं, जिससे रिश्तों को बल मिलेगा.व्यवहार में विनम्रता और बड़प्पन बनाए रखें, साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.

5. सिंह (Leo)
रिश्तों में सूझबूझ से आगे बढ़ने की जरूरत है.अनावश्यक प्रतिक्रिया और जिद से बचें.मन की बात कहने में संकोच हो सकता है, लेकिन निजी मामलों में स्पष्टता रखें.धैर्य के साथ भावनात्मक रिश्तों को संभालें.

6. कन्या (Virgo)
भावनात्मक रिश्तों को बल मिलेगा. मित्रों से भेंट होगी.प्रेम संबंधों में सफलता के योग हैं . मनभेद व मतभेद दूर होंगे.करीबियों के साथ भ्रमण या मनोरंजन पर जा सकते हैं.परिवार में सुख-सौख्य बना रहेगा.

Advertisement

7. तुला (Libra)
भावनात्मक विषयों में उतावलापन न दिखाएं . सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें.परिजनों के साथ सामंजस्य बनाए रखें.दिखावे या ज्यादा बोलने से रिश्तों पर असर पड़ सकता है, इसलिए चर्चा में सहज रहें. त्याग की भावना रखें.

8. वृश्चिक (Scorpio)
पारिवारिक मामले सुखद रहेंगे. मित्रों का साथ मिलेगा.परिजनों और भाई-बंधुओं के साथ सामंजस्य बढ़ेगा.आप रिश्तों को प्राथमिकता देंगे. अपनों के साथ खुशियां साझा करेंगे.मेलजोल बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है.

9. धनु (Sagittarius)
घर में उत्सव और आनंद का माहौल रहेगा.व्यक्तिगत संबंधों में रुचि बढ़ेगी. आप अपनों का मन जीतने में सफल रहेंगे.पुराने संकोच दूर होंगे .  मित्रों की संख्या बढ़ सकती है.आदर और सम्मान का भाव रिश्तों को और बेहतर बनाएगा.

10. मकर (Capricorn)
परिवार और प्रियजनों के साथ खुशियां साझा करेंगे.रिश्तों में सुधार आएगा . आप अपने 'प्रिय' की बातों को महत्व देंगे.करीबी लोगों के साथ तालमेल बढ़ेगा.  व्यक्तिगत जीवन मधुर रहेगा.भेंट-वार्ता के लिए दिन सकारात्मक है.

11. कुंभ (Aquarius)
रिश्तों के प्रति संवेदनशील रहेंगे, लेकिन धूर्त लोगों से सावधानी बरतने की जरूरत है.प्रेम और स्नेह के मामलों में धैर्य से काम लें.परिजनों के साथ तालमेल बनाए रखें.  चर्चा के दौरान सहज रहें ताकि कोई गलतफहमी न हो.

12. मीन (Pisces)
प्रेम और स्नेह के मामलों में शुभता बनी रहेगी.प्रियजन के साथ समय बिताने और भ्रमण पर जाने के अवसर मिलेंगे.मित्रों से मुलाकात होगी. परस्पर विश्वास बढ़ेगा.कोई सुखद सूचना मिल सकती है जिससे रिश्ते और संवरेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement