Tula Tarot Rashifal 24 March 2026: जुए या सट्टेबाजी में पैसा न फसाएं, मतलबी लोगों से दूर रहें

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 24 March 2026: स्वार्थी और मतलबी लोगों से रिश्ते सीमित रखें.प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है.अपनी योजनाओं की जानकारी अन्य लोगों को न दें.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):-
Cards:- The Chariot 

ये समय सही फैसले और सूझबूझ से काम करने की सलाह देता है.किसी भी अवसर को प्राप्त करने में जल्दबाजी न दिखाएं.पुरानी नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें.अच्छे अवसरों को प्राप्त करने के प्रयास तेज करें.संतान की संगत को  अनदेखा न करें.उसके साथ मित्रवत व्यवहार करें.पड़ोसियों की बातों को विवाद का कारण न बनाएं.सामने वाले की बदतमीजी को लेकर चिढ़ सकते हैं.बात-बात पर किसी को ताना न मारें.

Advertisement

दूसरे को सुधारने का प्रयास कम करें.स्वार्थी और मतलबी लोगों से रिश्ते सीमित रखें.प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है.अपनी योजनाओं की जानकारी अन्य लोगों को न दें.कोई भी निर्णय लेने में टालमटोल करना दूसरे का भरोसा कम कर सकता है.किसी काम को शुरू करने से पूर्व  बहुत ज्यादा सोच विचार करने से  अच्छे अवसर का मौका हाथ से जा सकता है.प्रेम सम्बन्ध को विवाह में बदलने की बात परिजनों से कर सकते है.

स्वास्थ्य:मौसम बदलने की वजह से स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न करें.एलर्जी की दिक्कत होने पर चिकित्सक से जरूर मिलें.

आर्थिक स्थिति: धन निवेश सोच-समझकर करें. जुए या सट्टेबाजी में पैसा न फसाएं.

रिश्ते: प्रेम संबंध में किसी तीसरे के कारण गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement