तुला (Libra):-
Cards :- Queen of wands
प्रिय पर किसी बात को मनवाने के लिए दवाब न डालें. पहले सामने वाले को बात समझाएं और फिर उसकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास करें. प्रिय से विवाह के लिए परिजनों से बात कर सकते है. परिजनों की स्वीकृति आसानी से प्राप्त नहीं होगी. इस बात की आशंका बन सकती है. किसी के दवाब में रहकर कार्य करना पसंद नहीं कर रहे है. इस कारण सामने वाले से मतभेद हो सकता है. संभव हैं, कि स्वतंत्र होकर अलग से कार्य करें. किसी सहयोगी के साथ रिश्ते खराब होने के चलते उससे दूरी बनाने में जरा भी देर नहीं लगाएंगे. यदि किसी नए संबंध या विवाह के लिए साथी की तलाश कर रहे हैं . तो किसी बड़ी बुजुर्ग महिला के द्वारा इस समस्या का समाधान हो सकता हैं. परिवार की किसी बड़ी महिला का सहयोग पारिवारिक विवाद को सुलझाने में मिल सकता हैं. जीवन में कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं. जो आगे अच्छे प्रतिफल के रूप में वापस मिलेंगे. दूसरों की बातों में आकर महत्वपूर्ण चीजों को अनदेखा न करें. व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने का प्रयास न करें. यदि किसी विषय को लेकर सामने वाले की कुछ बातें पसंद ना आए. तो ऐसी स्थिति में चुप रहना ही बेहतर होगा. कई बार शांत और संयमित रहना बड़ी समस्याओं को सुलझाने में सहायक हो सकता है.
स्वास्थ्य : किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से निजात मिल सकती है. उचित खानपान और नियमित दिनचर्या से सभी परेशानियों से निजात मिल सकती है.
आर्थिक स्थिति: नई नौकरी में अच्छे वेतन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति को सही करने में मदद मिलेगी. धन का निवेश सोच समझकर करें.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ संतान को लेकर अनबन हो सकती है. संतान की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते है.
दिशा भटनागर