तुला (Libra):-
Cards :- Six of Pentacles
कार्य क्षेत्र में किसी नए व्यक्ति के साथ व्यवहार में निष्पक्षता रखें.किसी के साथ पक्षपात पूर्ण रवैया न रखें.अच्छे लोगों की संगत का चयन करें. ऐसी किसी बात का समर्थन न करें.जहां गलत कार्य होने की संभावना बन रही हो.जरूरत के समय लोगों यथासंभव मदद करें.आमदनी और खर्च में संतुलन बनाए रखें.ऐसे लोगों से मित्रता हो सकती है.जो समाज में काफी इज़्ज़त रखते है.ऐसे प्रभावशाली लोगों के साथ समाज सेवा के कार्यों में भाग ले सकते है.
अपने संबंधों का दुरुपयोग ना करें.समय की अनुकूलता को लाभ में बदल सकते है.काफी समय बाद नौकरी में पदोन्नति हो सकती है.इससे मन में नई ऊर्जा और उमंग बढ़ सकती है.परिवार में पैसों को लेकर हो रहे विवाद से बचने का प्रयास करें.किसी की मदद करके उस बात को लोगों में न फैलाएं.आर्थिक मदद के समय आमदनी का ध्यान रखें.किसी से ऐसा वादा न करें.जिसको निभा पाना मुश्किल हो.कुछ कार्यों की सफलता अच्छा लाभ लेकर आएगी.आमदनी के छोटे से हिस्से को दान दे सकते है.
स्वास्थ्य: गले संबंधी किसी परेशानी से छुटकारा मिलता नजर आएगा. गर्भवती महिलाएं अपना खास खयाल रखें.
आर्थिक स्थिति: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इस समय पैसों से संबंधित लेनदेन में सतर्क रहें.
रिश्ते:परिवार में किसी के बिगड़ते रिश्ते तनाव दे सकते है.आपसी बातचीत से तनाव कम हो सकता है.
दिशा भटनागर