Tula Tarot Rashifal 23 February 2026: लेनदेन न करें,पुराने मित्रों से मिलेंगे

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 23 February 2026: अजनबी लोगों को अपने बारे में ज्यादा जानकारी न दें.किसी भी कठिन परिस्थिति में खुद को कमजोर न होने दे.मन में सकारात्मक सोच को बनाए रखें.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):-
 Cards:- Five of swords

ग़लत तरीके से किसी के कार्य को नुकसान पहुंचाने के कारण पछता सकते है.संभव हैं,कि सामने वाला इस बात का कोई जवाब नहीं दे रहा है.इस कारण मन में ग्लानि हो सकती है.देर सबेर इन अच्छे या बुरे कर्मों का फल भोगना ही पड़ेगा.किसी बात को लेकर मन काफी चिंतित हो सकता है.जिसके चलते खुद को व्यर्थ के  विचारों में कैद कर सकते है.

Advertisement

नकारात्मक सोच से बाहर आए.जो भी  स्थितियां सामने है.उनका हिम्मत से सामना करें.अनैतिक संसाधनों से बाहर जाने का प्रयास आगे चलकर बड़ी परेशानी में डाल सकता है.अतीत की यादों से बाहर निकले.समस्या को समझकर बाहर निकलने का प्रयास करें. ज्यादा लोगों के साथ विचार विमर्श परेशानी को कम करने की जगह बढ़ा सकता हैं.अजनबी लोगों को अपने बारे में ज्यादा जानकारी न दें.किसी भी कठिन परिस्थिति में खुद को कमजोर न होने दे.मन में सकारात्मक सोच को बनाए रखें.

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द से काफी परेशान हो सकते है.सही समय पर खानपान और नींद से समस्या दूर हो सकती हैं.

आर्थिक स्थिति: इस समय पैसों का लेनदेन न करें.परिवार में किसी के बीमार पड़ने पर काफी खर्चा हो सकता है.

रिश्ते: खुद के विचारों में बदलाव लाकर प्रिय को अचंभित कर सकते है.पुराने मित्रों के साथ किसी कार्य के लिए कहीं जाना पड़ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement