Tula Tarot Rashifal 22 February 2026: धोखे की यादें करेंगी परेशान, लेकिन बदलाव लाएगा नई शुरुआत

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 22 February 2026: व्यवसाय में किसी सहकर्मी की छोटी सी गलती कार्य की सफलता को प्रभावित कर दे.जिससे कार्य की असफलता का पूरा आरोप पूरी तरह आपके सिर पर डाल जायें.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):- 
Cards:- Ten of swords 

किसी अपने का दिया धोखा बार बार यादों को ताज़ा कर सकता है.इन कड़वी यादों से दूर जाना चाहते है.जल्द ही स्थितियों में परिवर्तन आ सकता है.जीवन का एक चक्र समाप्त होता नजर आएगा.आने वाले बदलाव व्यक्तित्व को  पूरी तरह बदल सकता है.संभव हैं, कि व्यवसाय में किसी सहकर्मी की छोटी सी गलती कार्य की सफलता को प्रभावित कर दे.जिससे कार्य की असफलता का पूरा आरोप पूरी तरह आपके सिर पर डाल जायें.

Advertisement

इससे आगे अच्छे अवसर मिलने मै संदेह हो सकता है.परिवार में शामिल हुआ नया सदस्य   आपकी तरक्की से ईर्ष्यावश कुछ गलत बातें किसी बड़े बुजुर्ग से कह सकता है.जिसके चलते पारिवारिक वातावरण कलहपूर्ण हो सकता है. ऐसी स्थिति में आप धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़े.इस समय आपके द्वारा की गई कोई भी प्रतिक्रिया सामने वाले की बातों को सच बना देगी.शांत रहकर स्थितियों को आपके अनुकूल होने की प्रतीक्षा करें.

स्वास्थ्य: किसी नुकीले औजार या चाकू जैसी वस्तु से कार्य करते समय  सावधानी रखें.

आर्थिक स्थिति: किसी भी तरह के पैसों का लेनदेन बिना लिखापढ़ी के ना करें .चाहे उधार लेने वाला कितना भी करीबी क्यों ना हों.

रिश्ते: जीवनसाथी के रूप में चयनित व्यक्ति जीवन में संतुलन ला सकता है.इससे  जीवन में नया जोश और उमंग आयेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement