तुला (Libra):-
Cards:- Justice
पारिवारिक और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश कर सकते हैं. विपरीत परिस्थिति में मानसिक संतुलन को बनाए रखना और कार्य को समझदारी से पूरा करना आपकी खूबी है. यदि आप किसी समस्या से ग्रस्त हैं. तो अनुभव और योग्यता का उपयोग कर प्रतिकूल परिस्थिति से भी बाहर निकाल सकते हैं. कार्यों को पूरा करने में विलंब कर सकते हैं. आलसी स्वभाव के चलते कार्यों को टालने की आदत पदोन्नति को रोक सकती है. इस आदतों में बदलाव लाने की कोशिश करें. दूसरों के कार्यों में दखल अंदाजी ना करें पैसों से संबंधित कोई भी लेनदेन करते समय सजग रहे किसी की गलत मंशा के चलते किसी आरोप में फंस सकते हैं. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. इस मुलाकात में बचपन की यादें ताजा करेंगे. परिवार में लंबे समय से किसी के विवाह में अड़चने आ रही है. अब एक अच्छा विवाह प्रस्ताव मिल सकता है. इस बात के चलते घर में उत्साह का माहौल बना हुआ है.
स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता और लापरवाही के चलते छोटी-छोटी समस्याओं को नजर अंदाज कर सकते हैं. इन समस्याओं को घरेलू उपचार से ठीक करने का प्रयास किया जा सकता है.
आर्थिक स्थिति: परिवार के बड़े बुजुर्ग से निजी संपत्ति को व्यावसायिक रूप में बदलने की बात कर सकते हैं. जल्द ही सामने वाले सामने वालों की सहमति प्राप्त हो सकती है.
रिश्ते: बहन के विवाह को लेकर करीबी मित्र से बात कर सकते हैं. दोनों एक दूसरे से विवाह करने की इच्छा रखते हैं.
दिशा भटनागर