तुला (Libra):-
Cards:- Nine of cups
कुछ इच्छाओं के पीछे ज्यादा दौड़ना बेचैन कर सकता है. सोच और समझदारी से काम लें. लंबे समय से मन में छिपी कोई इच्छा अब पूरी होने की संभावना नजर आ रही है. विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रेरणादायक है. पूरी लगन के साथ परीक्षा की तैयारी कर अच्छी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं. यह समय उन लोगों के लिए खास तौर पर शुभ संकेत लेकर आ सकता है. जो सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है. उनके कार्यों की समाज में सराहना हो सकती है. इस छोटी सी दूरी का योग बन रहा है. जो आगे चलकर उपयोगी साबित होगी. आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर रखें.
किसी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. जिसके कारण परेशानी हो सकती है. इस समय समझदारी और धैर्य से उन चुनौतियों का सामना करना जल्द ही समस्या से बाहर निकल सकता है. जल्दबाजी से कार्य करने की बजाय धैर्य और संयम से कार्य पूरा कीजिए. पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ना कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकता है. गलत तरीके से धन कमाना आगे मुश्किल में डाल देगा. लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य के पूरा होने की संभावना बन सकती है. इसके कारण राहत महसूस करेंगे.
स्वास्थ्य: छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें. सही समय पर सही इलाज आगे की परेशानियों से राहत दे सकता है.
आर्थिक स्थिति: आमदनी से अधिक खर्च कर्ज लेने की नौबत तक ला सकता है. इस स्थिति से बचकर रहे.
रिश्ते: कुछ रिश्तेदारों के साथ पूर्व में काफी वाद-विवाद हो सकता है. इस समय इस विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे.
दिशा भटनागर