तुला(Libra):-
Cards:- The Sun
किसी पुरानी महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है. साथ ही छोटी-छोटी महत्वाकांक्षाओं को पूरा होते भी देख सकेंगे. संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होने की संभावना बन सकती है. उच्च शिक्षा के लिए किसी बड़े संस्थान में दाखिला लेने की इच्छा भी जल्द ही पूरी होती नजर आएगी. परिजनों के मर्जी के खिलाफ जाकर कोई ऐसा कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं. जिसमें आगे चलकर अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है. इस बात का आपको पूर्ण विश्वास है. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. व्यर्थ में किसी भी बहस का हिस्सा ना बने.
यदि कोई व्यक्ति आपको भड़काने या उकसाने की कोशिश कर रहा है. तो तुरंत पलट कर प्रतिक्रिया न दें. सोच समझ कर शांतिपूर्ण ढंग से बाद में उस विषय पर प्रतिक्रिया देना किसी बड़े विवाद से बचा सकता है. गुस्सैल स्वभाव पर नियंत्रण रखें. कार्य की अधिकता के चलते व्यस्तता काफी अधिक बढ़ चुकी है. इस समय परिवार को भी अधिक समय नहीं दे पा रहे हैं. इस कारण जीवनसाथी नाराज हो सकता हैं.
इस समय कार्य की अधिकता और व्यस्तता के से दूर अपने परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर समय बिताना चाहते हैं. जिसके चलते आपने कुछ तैयारी भी शुरू कर दी हैं. प्रतियोगी परीक्षा में आपके अच्छे परिणाम की संभावना प्रबल बनी हुई है. परिवार में किसी सदस्य के विवाह के उपरांत एक नया सदस्य आप लोगों से जुड़ सकता है.
स्वास्थ्य: ऊंचाई पर कार्य करते समय चोट लगने की संभावना बन सकती हैं. सावधानी पूर्वक कार्य करें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एक छोटे से व्यवसाय की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस व्यवसाय में छोटी पूंजी का निवेश करेंगे.
रिश्ते: जीवनसाथी को किसी मित्र के साथ की बारे में बता सकते हैं. जिसकी मदद कर रहे हैं.
दिशा भटनागर