Tula Tarot Rashifal 17 February 2026: पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, जानें आज क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 17 February 2026: खुद को इस सोच से बाहर करना चाहिए. इस वक्त कोई दुविधा अपने रिश्ते को लेकर हो सकती है. अपने प्रिय से बात करके अपनी दुविधा को हल करने का प्रयास करना सभी परेशानियों से दूर ले जायेगा.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):-
Cards:- Seven of pentacles

किसी नए कार्य को शुरुआत ज्यादा सफल नहीं हो सकती है. इससे मन में असंतोष हो सकता है. इन सबके बाद भी हिम्मत नहीं हारेंगे. अपनी कार्य कुशलता और मेहनत पर आपको पूर्ण विश्वास है. विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें. यदि आज सफलता की प्राप्ति नहीं हो रही है. तो भी ऊर्जा और उत्साह को कम न होने दें. कारआप सबका सामना अपने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करें. जल्द ही सफलता की प्राप्ति होगी. इस बात पर विश्वास बनाए रखें.

Advertisement

किसी नई परियोजना में कार्य करने का अवसर जल्द ही मिल सकता है. किसी नई परियोजना की जवाबदारी सौंपी जा सकती है. कई बार ऐसा महसूस करते है, कि जितनी मेहनत करते है,पर उतना प्रतिफल नही मिल पाता है. यही असंतुष्टि की वजह बन सकती है. खुद को इस सोच से बाहर करना चाहिए. इस वक्त कोई दुविधा अपने रिश्ते को लेकर हो सकती है. अपने प्रिय से बात करके अपनी दुविधा को हल करने का प्रयास करना सभी परेशानियों से दूर ले जायेगा. 

स्वास्थ्य : मौसम के बदलते मिजाज के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बाहर के खान-पान से परहेज रखें. सादा भोजन और नियमित दिनचर्या करें. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे ठीक होती जा रही है. पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. किसी को पैसे देते समय अच्छे से जांच पड़ताल कर ले. 

Advertisement

रिश्ते : परिवार में किसी नई संपत्ति को के खरीदने को लेकर विचार विमर्श चल रहा है. जीवन साथी के साथ कहीं घूमने की योजना पर कार्य करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement