तुला
फोर आफ कप्स
आज का दिन भावनात्मक उलझन में आने से बचने पर जोर देने वाला है. अपनों के सहयोग से बेहतर कर पाएंगे. अन्य से अधिक अपेक्षाएं रखने से बचें. सीमित सुविधाओं में बेहतर कर दिखाने की कोशिश होगी. बहकावे की स्थिति से बचें. हर परिस्थिति के लिए तैयार रखें. आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें. स्वयं पर भरोसा बढ़ाएं.
प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर भुनाएंगे. जिम्मेदारों की बात ध्यान से सुनेंगे. करीबियों को जोड़ने के प्रयासों को बनाए रहेंगे. आसपास अनुकूलता की स्थिति बनाए रखने पर बल होगा. बड़ों की बातों को फॉलो करेंगे. अनुभवियों और योग्यजनों का सम्मान बनाए रखेंगे. स्वयं के हितलाभ पर विचार करेंगे. घरवालों की मदद लेंगे. अफवाहों पर ध्यान न दें.
स्वास्थ्य: दैनिक रुटीन बेहतर बनाए रखें. संकेतों को नजरअंदाज न करें. स्वास्थ्य जांच पर जोर दें.
आर्थिक स्थिति: वित्तीय कार्योंं में संतुलित गति से आगे बढ़ें. समझदारी से उपलब्धियों को बढ़ाएं. लक्ष्य अधूरे न रखें.
रिश्ते: अपनों का सहयोग बना रहेगा. परिजन मददगार रहेंगे. करीबियों से सामंजस्य की कोशिश बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा