तुला - आर्थिक लेनदेन में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखें. कार्य व्यापार में परिवार के लोगों से परस्पर सहयोग बढ़ाएं. पेशेवर परिस्थिति को नियंत्रित बनाए रखें. देशकाल के अनुरूप आगे बढ़ें. अतिउत्साह न दिखाएं. अन्य की बातों के प्रति अतिसंवेनदशीलता के प्रदर्शन से बचें. उतावली न दिखाएं. वरिष्ठों का साथ सानिध्य उत्साहित रखेगा. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. तैयारी से आगे बढ़ें. शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. बड़प्पन का भाव रखेंगे. कुटम्बियां से करीबी रखेंगे. आकस्मिकता रह सकती है.
नौकरी व्यवसाय- कामकाज सामान्य रहेगा. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. भेंट में संकोच दिखाएंगे. करियर कारोबार में धैर्य से काम लेंगे. पेशेवर नजरिए को बनाए रखें. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक विषयों में तोलमोल कर बात रखेंगे. विष जल्दबाजी से बचेंगे. वरिष्ठों की बातों को अनदेखा न करें. अनजान लोगों से सजग रहें. बजट नियंत्रण बढ़ाने पर जोर देंगे. संबंधों का लाभ मिलेगा.
प्रेम मैत्री- घर परिवार के लोगों के साथ मिलकर चलेंगे. सबसे तालमेल बना रहेगा. संबंधों में मिठास रखेंगे. वार्ता में विनम्रता दिखाएं. बड़ों की बातों पर ध्यान दें. मित्रों पर अतिभरोसा करने से बचें. गरिमा गोपनीयता बनाए रहें. मितभाषी बने रहें. भावुकता से बचेंगे. महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है.
स्वास्थ्य मनोबल- दिखावे व आवेश में न आएं. सबको साथ लेकर चलें.खानपान में सात्विकता बरतें. अतिभार न उठाएं. स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा.
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 2 5 6 और 9
आज का उपाय: मात्स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा करें. व्रत संकल्प बनाए रखें. धैर्य और धर्म बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा