तुला- पेशेवर समकक्ष सहयोग बनाए रहेंगे. मेहनत और लगन से कार्यगति बढ़ाएंगे. नौकरीपेशा प्रयासों पर फोकस रखेंगे. सेवाक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कामकाजी संबंधों को मजबूती मिलेगी. व्यवसायिक विषयों में गति आएगी. नियम अनुशासन पर जोर रखेंगे. कार्य व्यापार में प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रिश्तों में तालमेल बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. रुटीन और निरंतरता पर ध्यान देंगे. पेपरवर्क में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे. सफेदपोष ठगों से बचाव रखें. विनम्रता बनाए रहें.
धन लाभ - आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. जीत के लिए प्रयासरत रहेंगे. पेशेवर सकारात्मक प्रदर्शन रखेंगे. लेनदेन में सतर्कता बढ़ाएंगे. कारोबारी मामले संवरेंगे. सहयोग की भावना पर जोर बनाए रखेंगे. समकक्षों को साथ लेकर चलेंगे. कार्यक्षमता को बल मिलेगा. श्रमशीलता में वृद्धि होगी. मेहनत से जगह बनाए रखेंगे. कार्यगति बेहतर रहेगी. जोखिम न लें. उधार से बचें.
प्रेम मैत्री- स्वजनों के साथ सहजता से रहेंगे. मित्रों संग स्मरणीय पल बिताएंगे. व्यक्तिगत संबंधों में शुभता रहेगी. रिश्तेदारों का साथ सहयोग रहेगा. मन के मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे. अपनों का साथ समर्थन बनाए रखें. करीबी सहयोगी रहेंगे. गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- स्वास्थ्य असहजताएं उभर सकती हैं. खानपान में सजग रहें. रहन सहन सामान्य रहेगा. अधिक वजन उठाने से बचें. सहयोग की भावना रखें. व्यक्तित्व सहज रहेगा.
शुभ अंक : 3 और 6
शुभ रंग : गोमेद के समान
आज का उपाय : भगवान भास्कर आदित्य को अर्घ्य दें. सूखे फल और मिश्री का प्रसाद बांटें. सतर्कता बनाए रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा