सिंह (Leo):-
Cards:- Eight of swords
इस समय खुद को नकारात्मक विचारों और लोगों से घिरा हुआ पा सकते हैं. विचारों में नकारात्मकता बढ़ सकती है. भावनात्मक असुरक्षा महसूस कर सकते है. जिसके चलते चारों तरफ निराशा की दीवार नजर आएगी. परिवार के लोगों के साथ परेशानियों को साझा करें. कार्यों में मिल रही असफलता मानसिक स्थिति को बिगाड़ सकती है. कुछ समय कार्यों से विश्राम लेकर मानसिक शांति के लिए कार्य करें. विचारों में संतुलन बनाएं.
ऐसे लोगों से दूर रहें. जिनके विचार नकारात्मक हो. जो लोग हमेशा कार्यों में दखलअंदाजी करते हो. उनसे रिश्ते सीमित रखें. किसी पर अति विश्वास ना करें लोगों के विचारों को खुद पर हावी न होने दे. यदि किसी कार्य में दुविधा हो रही है. तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. अपने निर्णय स्वयं लें. प्रिय के साथ रिश्ते सुधारें. लोगों की बातों को दिल पर न लें. लोगों द्वारा की गई आलोचना को नजरंदाज न करें.
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और कार्य की अधिकता शारीरिक थकान को बढ़ा सकती है. इससे अनिद्रा की स्थिति बन सकती है.
आर्थिक स्थिति: इस समय स्थितियां प्रतिकूल है. किसी के साथ पैसों का लेनदेन बिना लिखा पढ़ी के न करें.
रिश्ते: किसी तीसरे के आगमन से जीवनसाथी के साथ लड़ाई झगड़े बढ़ सकते है. सामने वाले को वैवाहिक जीवन में दखलअंदाजी न करने दें.
दिशा भटनागर